Notification Icon

सटीक उत्तर लिखें, अनावश्यक कठिन शब्दों से बचें

प्रयागराज में संघ लोक सेवा आयोग की 2024 की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 20 सितंबर को आयोजित होने जा रही है। विशेषज्ञों ने अभ्यर्थियों को सटीक उत्तर लेखन और प्रश्न को सही ढंग से समझने का सुझाव दिया है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजMon, 16 Sep 2024 05:38 AM
share Share

प्रयागराज। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से 2024 की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 20 सितंबर से प्रस्तावित है। मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की ओर से विशेषज्ञों के टिप्स आज से प्रकाशित किए जा रहे हैं। स्टडी आईक्यू प्रयागराज के मयंक द्विवेदी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में सटीक उत्तर लेखन ही सफलता दिला सकती है। कहा कि अंतिम परिणाम प्राप्त करने के लिए मुख्य परीक्षा में अधिकतम अंक लाना आवश्यक है। यदि आप अपना चयन सुनिश्चित करना चाहते है तो आपको मुख्य परीक्षा में परंपरागत उत्तर लेखन से कुछ अलग करना होगा। मुख्य परीक्षा के स्तर पर सभी अभ्यर्थियों का ज्ञान लगभग समान होता है परंतु उत्तर लेखन की कला में बहुत अंतर होता है। आपका ज्ञान और लेखन किसी भी भाषा में आपको सर्वोच्च अंक दिला सकता है।

महत्वपूर्ण टिप्स

अनावश्यक कठिन शब्दों का चयन ना करें।

उत्तर लिखते समय प्रश्न को सावधानी से पढ़ें और उसकी मांग को समझें।

प्रश्न के अनुसार देखे की उसे कितनी भागों में बांटकर लिखा जा सकता है।

उत्तर लेखन में मैपिंग, फ्रेमिंग और बिंदुवार लिख सकते है। इससे अधिक अंक मिल सकते है।

भूमिका और निष्कर्ष को सारगर्भित लिखें, मध्य भाग को प्रश्नानुसार विभाजित करें।

जिन प्रश्नों पर आपकी पकड़ अधिक है उनको जल्द पूरा कर बचे हुए समय को कठिन प्रश्नों को करने में लगाए।

मुख्य परीक्षा में एक प्रश्न पत्र में लगभग 4000 शब्द लिखने होते है और 180 मिनट की अवधि मिलती है। ध्यान रहे कि कहीं उत्तर लेखन संतुलित नहीं रहा तो प्रश्न छूट सकते है जो ठीक नहीं होता।

मन को शांत रखें, विचार करते हुए निरंतर लिखते रहे।

यदि किसी प्रश्न का सही उत्तर नहीं आ रहा तो नये प्रश्न का चुनाव करें और लिखना प्रारंभ करे।

उत्तर लेखन एक कला है जिसमें तथ्यों और संकल्पनाओं का संयोजन होता है, अतः आपके उत्तर में यह संतुलन दिखना चाहिए।

यदि आपके पास चार मिनट है और आपको 250 शब्दों का उत्तर लिखना है तो क्या करेंगे? आपको घबराना नहीं है आपको उस उत्तर का फ़्रेम बना ही देना है।

सबसे बड़ी बात आप बहुत लोगों को पीछे कर यहां तक पहुंचे है आपका आत्मविश्वास बहुत अच्छा होना चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें