Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़प्रयागराजHelicopter Rescue Operation for BJP Leader s Sister-in-law after Landslide in Kedarnath

केदारनाथ में फंसी भाजपा नेता की भाभी को हेलीकॉप्टर से निकाला

प्रयागराज। केदारनाथ में भूस्खलन के बाद भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी की भाभी सुनीता गुप्ता और अन्य रिश्तेदारों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाला गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजThu, 12 Sep 2024 05:36 AM
share Share

प्रयागराज। सोनप्रयाग में भूस्खलन के बाद केदारनाथ में फंसी भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी की भाभी सुनीता गुप्ता व अन्य रिश्तेदारों को हेलीकॉप्टर से निकाला गया। सुनीता गुप्ता व उनके रिश्तेदारों को लाने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हेलीकॉप्टर भेजा गया। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सुनीता गुप्ता व उनके रिश्तेदारों को केदारनाथ से लाने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से हेलीकॉप्टर भेजने का आग्रह किया था। सुनीता गुप्ता के रीवा में हनमना के रहने वाले भाई विक्रम गुप्ता और भाभी सविता गुप्ता के साथ सोमवार को केदारनाथ में दर्शन किया। दर्शन करने के बाद सुनीता अपने भाई-भाभी के साथ नोएडा जाने की तैयारी कर रही थीं कि सोनप्रयाग में भूस्खलन से मार्ग बंद होने की सूचना मिली। सुनीता भाई-भाभी के साथ रात केदारनाथ में रुक गईं। देर रात तनाव के कार‌ण उनकी तबीयत खराब हो गई। सुनीता ने केदारनाथ में फंसने और अस्वस्थ होने की सूचना अनिल केसरवानी को दी।

अनिल ने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी से सुनीता गुप्ता व अन्य रिश्तेदारों को केदारनाथ से निकालने के लिए मदद मांगी। नंद गोपाल गुप्ता नंदी के आग्रह पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर भेजा। सुनीता अपने भाई-भाभी के साथ मंगलवार को हेलीकॉप्टर से फाटा पहुंचीं। फाटा में पहले सुनीता के स्वास्थ्य की जांच की गई। अनिल ने बताया कि भूस्खलन से मार्ग बंद होने की जानकारी होने के बाद सुनीता अस्वस्थ हुईं। फाटा से सुनीता भाई और भाभी के साथ अपने बेटे के पास नोएडा रवाना हो गईं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें