Ammaad Hasan and Aditya Prasad Passi Appointed as State Presidents of Apna Dal S अम्माद हसन व आदित्य बने प्रदेश अध्यक्ष, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsAmmaad Hasan and Aditya Prasad Passi Appointed as State Presidents of Apna Dal S

अम्माद हसन व आदित्य बने प्रदेश अध्यक्ष

Prayagraj News - प्रयागराज में अम्माद हसन और आदित्य प्रसाद पासी को अपना दल एस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल द्वारा अनुमोदित की गई है। दोनों कार्यकर्ता...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजTue, 17 June 2025 11:10 AM
share Share
Follow Us on
अम्माद हसन व आदित्य बने प्रदेश अध्यक्ष

प्रयागराज। अम्माद हसन उर्फ अमन नीवां को अपना दल एस युवा मंच व आदित्य प्रसाद पासी को अनुसूचित जाति व जनजाति इकाई का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल प्राप्त अनुमोदन के क्रम में पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जाटवआरपी गौतम ने दोनों को नई जिम्मेदारी दी है। अम्माद हसन इलाहाबाद पश्चिमी व आदित्य प्रसाद फूलपुर के निवासी हैं। दोनों कार्यकर्ता लंबे समय से पार्टी में सक्रिय हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ने उम्मीद जाहिर की है कि दोनों पार्टी के दिए गए दायित्वों का निर्वहन करेंगे। अपना दल एस के जिलाध्यक्ष धर्मराज पटेल ने दोनों पदाधिकारियों को मनोनयन पर बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।