Uttarakhand CM Pushkar Dhami Discusses Key Issues with Defense Minister Rajnath Singh लैंसडाउन और रानीखेत छावनी का विलय पालिकाओं में हो, Dehradun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsUttarakhand CM Pushkar Dhami Discusses Key Issues with Defense Minister Rajnath Singh

लैंसडाउन और रानीखेत छावनी का विलय पालिकाओं में हो

फोटो सीएम ने दिल्ली में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की धारचूला और जोशीमठ

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनTue, 17 June 2025 04:37 PM
share Share
Follow Us on
लैंसडाउन और रानीखेत छावनी का विलय पालिकाओं में हो

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट कर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय रक्षा से रानीखेत और लैंसडाउन छावनी क्षेत्र को नगर पालिकाओं के साथ विलय करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में कई छावनी क्षेत्र हैं। इसमें लैंसडाउन और रानीखेत काफी महत्वपूर्ण हैं। यदि ये दोनों छावनी परिषद नगर पालिकाओं में विलय में होती हैं तो इससे इन क्षेत्रों में पर्यटन एवं जनसुविधाओं के समग्र विकास में सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि धारचूला और जोशीमठ के सैन्य हेलीपैड को क्षेत्रीय संपर्क उड़ान योजना (आरसीएस के अंतर्गत उपयोग करने के लिए अनुमति दी जाए।

कहा कि उत्तराखंड आपदा के लिहाज से संवेदनशील है। मानसून सीजन में राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में आपदा एवं राहत कार्यों के लिए भी इन हैलीपेड का आसानी से इस्तेमाल किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने ग्वालदम से नंदकेसरी होते हुए थराली देवाल-मुन्दोली-वाण मोटर मार्ग के रख-रखाव एवं अनुरक्षण का कार्य भविष्य में भी लोक निर्माण विभाग से कराए जाने का अनुरोध भी किया। कहा कि यह सड़क मार्ग राज्य की महत्वपूर्ण नंदा देवी राजजात यात्रा का मुख्य मार्ग है। प्रत्येक 12 वर्षों में आयोजित होने वाली यह महत्वपूर्ण यात्रा है, जो वर्ष 2026 में प्रस्तावित है। यह यात्रा राज्य की धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था की प्रतीक है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।