Notification Icon

मोबाइल छिनैती में चार युवक गिरफ्तार

प्रतापगढ़ में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों से मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने एसपी सिंह की अगुवाई में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया और लूट का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की। गिरफ्तार आरोपितों...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाSun, 15 Sep 2024 11:57 AM
share Share

प्रतापगढ़। देहात कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार रात दो युवकों का मोबाइल छीन लिया था। छानबीन में जुटे सिटी चौकी इंचार्ज एसपी सिंह ने बड़नपुर बाग से चार आरोपितों को लूट के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूट के मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की। पुलिस के अनुसार, आरोपित जेठवारा कटरा गुलाब सिंह पूरे सुखदेव के शिवम कुमार पटेल, बनी के विवेक कुमार सरोज, सराय देवराज के आशीष गौतम और मऊआइमा बेलखरिया के विशाल कुमार गौतम हैं। पुलिस ने सभी का चालान कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें