महिला से छेड़छाड़,विरोध पर पति की ऊंगली काटी
Pilibhit News - एक महिला दावत खाने गई थी, जहाँ गाँव के युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसके पति ने विरोध किया, तो आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर पति की पिटाई कर दी और उसकी ऊंगली काट दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली...

दावत खाने गई महिला के साथ गांव के ही युवक ने छेड़छाड़ की। उसके पति के विरोध करने पर उक्त युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर उसके पति की पिटाई कर दी। आरोपी ने पति के हाथ की ऊंगली अपने दांत से काट ली। उसकी भी पिटाई की गई। न्यूरिया पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने थाना न्यूरिया पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि 22 अप्रैल को रात 10 बजे वह पति और पुत्री के साथ ग्राम प्रधान के घर दावत में गई थी।
वही गांव के देवेन्द्र कुमार पुत्र घासीराम ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील बातें करना शुरू कर दी। जिसका उसके पति ने विरोध किया। इस पर आरोपी ने उसके पति के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। उसके पति के दाहिने हाथ की ऊंगली को आरोपी ने अपने दांतों से काट लिया। जब उसने बचाने का प्रयास किया तो देवेंद्र के साथ साथ महेंद्र ने भी उसके साथ मारपीट की। उसका गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। जिस कारण वह दोनों लोग घायल हो गए। वहां मौजूद आसपास के लोगों ने उन लोगों को बचाया। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर न्यूरिया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।