Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़पीलीभीतPTR Heightens Vigilance in Nauriya After Farmer Injured by Tiger Attack

पिंजरा लगा कर खंगाल रहे बाघ की लोकेशन

न्यूरिया क्षेत्र में बाघ के हमले में घायल किसान के बाद पीटीआर ने सतर्कता बढ़ा दी है। पिंजरा और सीसीटीवी लगाए गए हैं, लेकिन बाघ की मौजूदी के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। वन कर्मी लगातार निगरानी कर रहे...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतWed, 28 Aug 2024 08:23 PM
share Share

न्यूरिया क्षेत्र में मडरिया के पास पिछले दिनों बाघ के हमले में घायल किसान के बाद पीटीआर ने सतर्कता बरती है। यहां एक पिंजरा लगाया गया है। हालांकि बाघ की मौजूदी के कोई प्रमाण अभी नहीं मिले हैं। जिससे वन कर्मी सतर्कता बनाए हुए हैं। न्यूरिया में पिछले सप्ताह एक ग्रामीण मेघनाथ घास काट रहा था। इसी बीच ग्रामीण पर बाघ ने हमला कर लहूलुहान कर दिया था। इसके बाद से लगातार निगरानी की जा रही है। इधर पिंजरा लगा कर सीसीटीवी लगाए गए हैं। पर अब तक कोई फुटेज नहीं मिली है। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि लगातार निगरानी की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें