खुशी में गगनचुंबी नारे लगाए और लहराया तिरंगा
Pilibhit News - पीलीभीत में उप्र उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भारतीय सेना द्वारा आतंकवादियों के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद तिरंगा फहराया। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने आतंकवादियों के नौ ठिकानों को...

पीलीभीत, संवाददाता। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने एयर स्ट्राइक की खुशी में शहर में तिरंगा फहराया और भारतीय सेना के कदम की सराहना की। भारतीय सेना के जांबाज सिपाहियों ने अपना पराक्रम दिखाकर ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवादियों के घर में घुसकर एयर स्ट्राइक की, जिससे आतंकवादियों के नौ ठिकानों ध्वस्त कर दिए। ऑपरेशन सिंदूर निश्चित रूप से भारत की माताओं, बहनों की अस्मिता की ताकत दिखाने के लिए पाकिस्तान में बैठे इंसानियत के दुश्मनों को तोड़कर रख दिया। व्यापारी, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के लोग एकत्र होकर अपने हाथों में तिरंगा लहराकर उनको बधाई दी। सम्मान कार्यक्रम में प्रांतीय संगठन मंत्री जितेंद्र कुमार गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष डालचंद सक्सेना, मंडल मंत्री रतननाथ मिश्रा, जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह टहलानी, जिला महामंत्री स्वतंत्र देवल, जिला कोषाध्यक्ष संजीव शर्मा, रामजी नाथ सक्सेना, राजेश वैश्य, हितेंद्र त्रिपाठी, अशोक शर्मा, सोनू महातिया, डालचंद वर्मा,नगर अध्यक्ष रवि शर्मा, नगर कोषाध्यक्ष प्रतिपाल सिंह,आशु अग्रवाल, विश्व हिन्दू परिषद जिला उपाध्यक्ष जगदीश सक्सेना, जिला सह संयोजक अमित गुप्ता,शंकर राठौर,दिनेश गंगवार, राहुल यादव,शिवम्, अभिषेक पाण्डेय सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे।
भाजपाईयों ने मनाई खुशी और दागी आतिशबाजी भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में स्थित आतंकवादियों के नौ ठिकानों पर हमला करके जो शौर्य दिखाया गया उससे हर कोई भारतीय खुश है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने गैस चौराहा पर आतिशबाजी छुड़ाकर भारतीय सेना का उत्साह बढ़ाया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कहा कि भारत की सेना ने कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले का मुंह तोड़ जवाब दिया है। नगराध्यक्ष इंद्रेश सिंह चौहान, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चेतन शर्मा, मनोज मिश्रा, सभासद साकेत सक्सेना, राकेश लोधी, नितिन सक्सेना, अरुण शर्मा, जगन्नाथ प्रिंस, शिव नारायण शर्मा, देव प्रकाश, राहुल गंगवार, संजीव अरोड़ा, अरुण मिश्रा, संजीव सक्सेना, सुरेंद्र शर्मा, अमरीश शर्मा, रामजी नाथ, अनिल कमल, अंकुर अग्रवाल, प्रखर नाथ सहित काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।