Police Arrest Amit Saini for Kidnapping and Rape of Minor in Rampur किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsPolice Arrest Amit Saini for Kidnapping and Rape of Minor in Rampur

किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Moradabad News - मूंढापांडे थाना पुलिस ने रामपुर के गंज क्षेत्र में अमित सैनी को अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। 17 वर्षीय किशोरी 5 मई को लापता हुई थी और भाई ने 7 मई को अमित के खिलाफ मामला दर्ज कराया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादSun, 18 May 2025 07:51 PM
share Share
Follow Us on
किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

मूंढापांडे थाना पुलिस ने रामपुर के गंज थाना क्षेत्र निवासी अमित सैनी को अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोप है कि उसने किशोरी को बहलाफुसला कर अगवा कर दुष्कर्म किया है। एसएचओ मूंढापांडे राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि करनपुर चौकी क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी बीते 5 मई को घर से लापता हो गई थी। उसके भाई ने 7 मई को रामपुर के गंज थाना क्षेत्र के नाला पार मोरी गेट निवासी अमित सैनी के खिलाफ बहलाफुसला कर अगवा करने का केस दर्ज कराया था। जाते समय किशोरी घर से जेवर भी ले गई थी।

बीते दिन पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। उसके बयान और मेडिकल के आधार पर पूर्व में दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई। युवती ने बताया कि आरोपी ने उसे लुधियाना में लेजाकर रेप किया है। एसएचओ ने बताया कि रविवार को एसआई मदन कुमार की टीम ने आरोपी अमित सैनी को गिरफ्तार कर रिमांड मजिस्ट्रेट के पास पेश की, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।