Notification Icon

कमिश्नर दफ्तर पर गरजे कांग्रेसी, विरोध-प्रदर्शन

मुरादाबाद में कांग्रेसियों ने कानून व्यवस्था और पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन किया। कमिश्नर दफ्तर के सामने नारेबाजी करते हुए, उन्होंने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में मुरादाबाद के अलावा...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादWed, 18 Sep 2024 02:20 PM
share Share

मुरादाबाद। बुधवार को कानून व्यवस्था व पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेसी सड़कों पर उतरे। मुरादाबाद में कमिश्नर दफ्तर पर कांग्रेसियों ने विरोध जताया और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने वहां मौजूद प्रशासनिक अधिकारी को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन के लिए मुरादाबाद के अलावा अमरोहा, संभल व रामपुर समेत पांचों जिलों से कांग्रेसी पहुंचे। कांग्रेसियों कहा कि पुलिस उत्पीड़न पर विराम लगे। भविष्य में इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यूपी में हुई अपराधिक घटनाओं के विरोध में कांग्रेस नेतृत्व ने राज्य के सभी मंडलों में प्रदर्शन का आह्वान किया। इसी के तहत बुधवार को मुरादाबाद मंडल के सभी पांचों जिलों से कांग्रेसी व कार्यकर्ता एकत्रित हुए। पुलिस ने बड़े प्रदर्शन को देखते हुए एसीएम,सीओ समेत सिविल लाइंस पुलिस फोर्स पहले से सतर्क थी। पुलिस ने कमिश्नर कार्यालय पर अंदर जाने से पहले बैरीकेडिंग लगा दी। प्रदर्शन में शामिल महिला कार्यकत्रियों को रोकने के लिए महिला पुलिस भी तैनात थी। पुलिस की घेराबंदी के बीच कई कार्यकर्ता कमिश्नर कार्यालय के गेट तक पहुंच गए और प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

कांग्रेस महासचिव सचिन चौधरी ने कहा कि पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ मंडलभर के कांग्रेसियों ने विरोध जताया। प्रदर्शन के बहाने सरकार को संदेश दिया कि अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिलाओं के साथ उत्पीड़न, घर तोड़े जा रहे है।

प्रदर्शन में शामिल

जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, शहर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा, अमरोहा जिलाध्यक्ष ओंकार कटारिया व शहर अध्यक्ष फैज रायनी, संभल के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा व शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद व रामपुर और बिजनौर से पूर्व मंत्री ओमवती, आरके सिंह के नेताओं के अलाावा मुरादाबाद से पूर्व विधायक फूलकुँवर, अजय सारस्वत सोनी, विनोद गुंबर, अनूप दुबे, उपाध्यक्ष सुधीर पाठक, असद मौलाई,आनंद मोहन गुप्ता,पार्षदों में नदीम अंसारी, मोअज्जम ,अरशद परवेज, रेहान खां व नरेंद्र सिक्का, अफजल साबरी, राजेश पाल, प्रमोद कौशिक, श्यामबाबू वाल्मीकि,भयंकर सिंह, मो अब्बास, राजेन्द्र वाल्मीकि, फहीम मिर्जा,सलाउद्दीन, मो असलम, बब्बन खा, अहसान चौधरी आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें