टोल प्लाजा पर सैनिक संग मारपीट मामले में केस दर्ज
Mirzapur News - अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के वनस्थली महाविद्यालय के पास अस्थाई टोल प्लाजा पर

अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के वनस्थली महाविद्यालय के पास अस्थाई टोल प्लाजा पर मारपीट मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की मदद से घटना की जांच कर रही है। क्षेत्र के कटरा निवासी कमलेश कुमार चौहान पुत्र रामविलास चौहान सीमा सुरक्षा बल में तैनात हैं। वह घर पर आयोजित शादी समारोह में आए थे। बुधवार की शाम टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों से जमकर मारपीट हो गई थी। मारपीट में दोनों पक्षों से लोग जख्मी हो गए थे। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ था।
पुलिस ने घायलों का उपचार कराया। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित कमलेश की तहरीर पर दस से बारह व दूसरे पक्ष टोल मैनेजर अतुल सिंह की तहरीर दस से 12 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ ने बताया की अस्थाई टोल प्लाजा पर हुई मारपीट में दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से घटना की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।