Hindi Newsउत्तर प्रदेशMilkipur By Election Results 2025: मिल्‍कीपुर में बीजेपी के चंद्रभानु की बड़ी जीत, सपा के अजीत बूथ भी हारे

Milkipur By Election Results 2025: मिल्‍कीपुर में बीजेपी के चंद्रभानु की बड़ी जीत, सपा के अजीत बूथ भी हारे

Milkipur by election results 2025: मिल्‍कीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना पूरी हो गई है। भाजपा के चंद्रभानु पासवान की बड़ी जीत हुई है। सपा के अजीत प्रसाद अपना ही बूथ हार गए हैं। आप मिल्‍कीपुर मतगणना के पल-पल के अपडेट्स यहां जान सकते हैं-

Milkipur By Election Results 2025: मिल्‍कीपुर में बीजेपी के चंद्रभानु की बड़ी जीत, सपा के अजीत बूथ भी हारे

मिल्‍कीपुर में भाजपा की निर्णायक बढ़त

Ajay Singh| लाइव हिन्दुस्तान | Sat, 08 Feb 2025 05:04 PM
हमें फॉलो करें

Milkipur By Election Results 2025: उत्तर प्रदेश की मिल्‍कीपुर विधानसभा सीट पर मतगणना पूरी हो चुकी है। भाजपा के चंद्रभानु पासवान की जीत 61 हजार से अधिक वोटों से चुनाव जीत गए हैं। वहीं, सपा उम्‍मीदवार अजीत प्रसाद अपने बूथ इनायतनगर में हार गए हैं। इस बीच फैजाबाद से सपा के सांसद और मिल्‍कीपुर विधानसभा सीट से सपा उम्‍मीदवार अजीत प्रसाद के पिता अवधेश प्रसाद का अजीबोगरीब दावा सामने आया है। वह एक वीडियो में सपा उम्‍मीदवार की जीत की घोषणा करते हुए नजर आए। 5 फरवरी को हुए उपचुनाव के नतीजे आज यानी आठ फरवरी 2025 की दोपहर तक सामने आ जाएंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे से मतों की गणना जारी है। इस सीट के नतीजों पर प्रदेश ही नहीं सूबे के बाहर भी राजनीति में दिलचस्‍पी रखने वालों की नजरें टिकी हैं। यह सीट, 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में फैजाबाद लोकसभा सीट से जीतकर सपा से सांसद बनने के बाद अवधेश प्रसाद द्वारा मिल्‍कीपुर सीट से इस्‍तीफा देने के कारण खाली हुई थी। करीब 65 प्रतिशत मतदान हुआ है। क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों के गणित और राजनीतिक दलों की रणनीति के चलते यह उपचुनाव चुनाव काफी रोचक और इसीलिए इसके नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हैं। मिल्कीपुर उपचुनाव रिजल्ट 2025 के पल-पल के अपडेट्स यहां देखें-

8 Feb 2025, 05:04:01 PM IST

Milkipur By Election Results 2025 LIVE: कुल मतदान का विवरण

अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने 61,710 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। रिटर्निंग ऑफिसर राजीव रतन सिंह ने उन्हें आधिकारिक रूप से विजयी घोषित किया।

चंद्रभानु पासवान को 1,46,397 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के अजीत प्रसाद को 84,687 वोट मिले। अन्य उम्मीदवारों में राम नरेश चौधरी (1722), सुनीता (363), संतोष कुमार (5459), अरविंद कुमार (425), कंचनलता (286), भोलानाथ (1003), वेदप्रकाश (507) और संजय पासी (1107) वोट हासिल कर पाए।

कुल मतदान और नोटा का विवरण

कुल 2,41,956 वोट डाले गए, जिसमें से 1,361 मतदाताओं ने NOTA (नोटा) का विकल्प चुना, जबकि 43 मतपत्रों को अमान्य घोषित किया गया।

8 Feb 2025, 04:16:18 PM IST

Milkipur By Election Results 2025 LIVE: चंद्रभानु पासवान को मिले 145893 वोट

मिल्कीपुर उपचुनाव की मतगणना पूरी हो चुकी है। अंतिम और 30वें राउंड में भाजपा के चंद्रभानु पासवान को 145893 वोट मिले। जबकि सपा को 84254 और आजाद समाज पार्टी को 5439 वोट मिले। वहीं अन्य को 6755 वोट मिले।

8 Feb 2025, 03:59:37 PM IST

Milkipur By Election Results 2025 LIVE: ढोल-नगाड़ों की गूंज और अबीर-गुलाल कार्यकर्ताओं ने जीत का मनाया जश्न

अयोध्या के मिल्कीपुर उपचुनाव 2025 में भाजपा प्रत्याशी चंद्रभान पासवान ने शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद मिल्कीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता में जबरदस्त उत्साह देखा गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और अबीर-गुलाल के साथ कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया।

8 Feb 2025, 03:32:19 PM IST

Milkipur By Election Results 2025 LIVE: योगी ने बताया ऐतिहासिक जीत

योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत को ऐतिहासिक विजय बताई है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ' मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय की सभी समर्पित पार्टी पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को हृदयतल से बधाई! नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'डबल इंजन की भाजपा सरकार' की लोक-कल्याणकारी नीतियों एवं सेवा।'

8 Feb 2025, 03:06:51 PM IST

Milkipur By Election Results 2025 LIVE: कौन हैं मिल्कीपुर में कमल खिलाने वाले चंद्रभानु पासवान?

अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने समाजवादी पार्टी के अजीत प्रसाद को 65,000 से अधिक मतों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। यह जीत भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण रही, क्योंकि मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। 1991 से अब तक सपा ने यहां छह बार जीत हासिल की है, जबकि भाजपा को सिर्फ दो बार ही सफलता मिली थी। इसके अलावा, बसपा के दो विधायक भी इस सीट से निर्वाचित हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव में अयोध्या सीट पर करारी हार के बाद भाजपा के लिए यह उपचुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया था, जिसे चंद्रभानु पासवान ने बचा लिया।

यहां पढ़ें पूरी खबर: कौन हैं मिल्कीपुर में कमल खिलाने वाले चंद्रभानु पासवान

8 Feb 2025, 02:22:45 PM IST

Milkipur By Election Results 2025 LIVE: भाजपा की ये झुठी जीत है, बोले अखिलेश यादव

मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा पर आरोप लगाया है। एक्स पर ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि पीडीए की बढ़ती शक्ति का सामना भाजपा वोट के बल पर नहीं कर सकती है। इसलिए वो चुनावी तंत्र क दुरुपयोग करके जीतने की कोशिश करती है।

यहां पढ़ें पूरी खबर: भाजपा की ये झुठी जीत है, बोले अखिलेश यादव

8 Feb 2025, 02:20:13 PM IST

Milkipur By Election Results 2025 LIVE: मिल्‍कीपुर की जीत पर डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दी बधाई

मिल्‍कीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी के चंद्रभानु पासवान की जीत पर डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उन्‍हें बधाई दी है। डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "आज दिल्ली को प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में चलने वाली सरकार मिली है। मिल्कीपुर की ऐतिहासिक जीत पर मैं भाजपा उम्मीदवार को बधाई देता हूं। समाजवादी पार्टी की गुंडागर्दी हारी है। ये शुरुआत है, 2027 में समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी।"

8 Feb 2025, 02:19:50 PM IST

Milkipur By Election Results 2025 LIVE: जीत का प्रमाण पत्र लेने पहुंचे चंद्रभानु पासवान, पूर्व सांसद लल्‍लू सिंह भी हैं मौजूद

मिल्‍कीपुर उपचुनाव में बंपर जीत हासिल करने के बाद भाजपा के चंद्रभानु पासवान जीत का सर्टिफिकेट लेने के लिए मतगणना स्‍थल पर पहुंचे हैं। वहीं मतगणना स्‍थल पर फैजाबाद के पूर्व सांसद लल्‍लू सिंह और कई अन्‍य वरिष्‍ठ नेता भी मौजूद हैं।

8 Feb 2025, 02:15:39 PM IST

Milkipur By Election Results 2025 LIVE: मिल्‍कीपुर में वोटों की गिनती पूरी, भाजपा के चंद्रभानु पासवान की बड़ी जीत

मिल्‍कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के चंद्रभानु पासवान की जीत हो गई है। उन्‍होंने भारी मतों से समाजवादी पार्टी के अजीत प्रसाद को चुनाव हरा दिया है।

8 Feb 2025, 01:35:42 PM IST

Milkipur By Election Results 2025 LIVE: अंतिम राउंड की काउंटिंग बाकी, 60 हजार वोटों से बीजेपी आगे

29 वें राउंड के बाद भाजपा प्रत्‍याशी चंद्रभानु पासवान 60936 र वोटों से आगे चल रहे हैं।

8 Feb 2025, 01:31:56 PM IST

Milkipur By Election Results 2025 LIVE: अजीत प्रसाद अपना बूथ हारे

मिल्‍कीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतगणना जारी है। इस बीच खबर आ रही है कि सपा प्रत्‍याशी अजीत प्रसाद अपने बूथ इनायतनगर में भी हार गए हैं।

8 Feb 2025, 01:28:24 PM IST

Milkipur By Election Results 2025 LIVE: मंत्री सूर्य प्रताप शाही मिल्‍कीपुर पहुंचे

मिल्‍कीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतों की गणना पूरी होने को है। भाजपा बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। इस बीच उत्‍तर प्रदेश की योगी आदित्‍यनाथ सरकार में मंत्री सूर्य प्रताप शाही मिल्‍कीपुर पहुंचे हैं। वह अयोध्‍या स्थित पार्टी कार्यालय पर मौजूद हैं जहां कार्यकर्ता जश्‍न मना रहे हैं।

8 Feb 2025, 01:18:21 PM IST

Milkipur By Election Results 2025 LIVE: दो राउंड की मतगणना बची, भाजपा के चंद्रभानु की जीत तय

मिल्‍कीपुर विधानसभा उपचुनाव में अब सिर्फ दो राउंड की मतगणना बच गई है। भाजपा के चंद्रभानु पासवान ने निर्णायक बढ़त बना ली है।

8 Feb 2025, 01:07:02 PM IST

Milkipur By Election Results 2025 LIVE: मिल्‍कीपुर में चंद्रभानु पासवान को बधाइयों का लगा तांता

मिल्‍कीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतगणना अभी जारी है लेकिन निर्णायक बढ़त की ओर बढ़ चले भाजपा प्रत्‍याशी चंद्रभानु पासवान को बधाइयों का तांता लग गया है।

8 Feb 2025, 12:54:21 PM IST

Milkipur By Election Results 2025 LIVE: मिल्‍कीपुर में निर्णायक बढ़त पर भाजपा में जश्‍न

मिल्कीपुर सीट को लेकर निर्णायक बढ़त पर अयोध्‍या के भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है। पार्टी प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान की संभावित जीत पर नेताओं कार्यकर्ताओं ने उन्‍हें बधाई देनी शुरू कर दी है। भाजपा कार्यालय पर ढोल नगाड़े के बीच कार्यकर्ताओं ने जमकर रंग, अबीर-गुलाल उड़ाए।

8 Feb 2025, 12:48:05 PM IST

Milkipur By Election Results 2025 LIVE: मिल्‍कीपुर में 21 वें राउंड के बाद भाजपा 52 हजार वोटों से आगे

मिल्‍कीपुर विधानसभा उपचुनाव में 21 राउंड तक की मतगणना हो चुकी है। 21 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा 52 हजार वोटों से आगे है।

8 Feb 2025, 12:28:55 PM IST

Milkipur By Election Results 2025 LIVE: मिल्‍कीपुर में 18 वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा 42,886 वोटों से आगे

मिल्‍कीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। 18 वें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। भाजपा 42,886 वोटों से आगे हो गई है। सपा को कुल 49374 वोट तो भाजपा को 92260 वोट मिले हैं।

8 Feb 2025, 12:28:28 PM IST

Milkipur By Election Results 2025 LIVE: 16 वें चक्र की मतगणना के बाद भाजपा को 82789 वोट

मिल्‍कीपुर में 16 वें चरण की मतगणना के बाद भाजपा को कुल 82789 वोट मिले हैं। वहीं सपा को 42239 वोट मिले हैं। आजाद समाज पार्टी को 2791 वोट मिले हैं। अन्‍य को 3676 वोट मिले हैं। कुल 131495 वोटों की गणना हो चुकी है।

8 Feb 2025, 12:22:35 PM IST

Milkipur By Election Results 2025 LIVE: मिल्‍कीपुर में 14 वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा को 73505 वोट

मिल्‍कीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। 14 वें राउंड तक भाजपा को 73505 वोट, सपा को 35716 वोट, आजाद समाज पार्टी को 2347 वोट और अन्‍य को 3230 वोट मिले हैं।

8 Feb 2025, 12:06:59 PM IST

Milkipur By Election Results 2025 LIVE: रविकिशन बोले- मिल्‍कीपुर में सपा का अहंकार टूटा

मिल्‍कीपुर उपचुनाव वोटों की गिनती जारी है। भाजपा ने निर्णायक बढ़त बना ली है। इस बीच भाजपा सांसद रविकिशन ने कहा है कि वहां समाजवादी पार्टी का अहंकार टूटा है। उन्‍होंने कहा कि सपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में छल-कपट किया। वे सांसद अवधेश प्रसाद जी को ट्रॉफी की तरह लेकर घूम रहे थे। आज उनका पुत्र बुरी तरह हार रहा है। झूठ की आंधी में सपा जीती थी लेकिन अब मोदीजी-योगी जी के काम के आधार पर जनता ने एक बार फिर निर्णय लिया है। 2027 में सपा बुरी तरह हार रही है। अयोध्‍या से यह संदेश निकला है।

8 Feb 2025, 11:50:40 AM IST

Milkipur By Election Results 2025 LIVE: 13 वें राउंड के बाद भाजपा को 69456 वोट

मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। राउंड 13 के बाद भाजपा के चंद्रभानु पासवान को 69456 वोट, सपा के अजीत प्रसाद को 32592 वोट, आजाद समाज पार्टी को 2163 वोट और अन्‍य को 3036 वोट मिले हैं। कुल 107247 वोटों की गणना हो चुकी है।

8 Feb 2025, 11:42:22 AM IST

Milkipur By Election Results 2025 LIVE: मिल्‍कीपुर में 12 राउंड के बाद भाजपा को 63958 वोट मिले

मिल्‍कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा निर्णायक जीत की ओर बढ़ रही है। भाजपा को कुल 63958 वोट, समाजवादी पार्टी को 29451, आजाद समाज पार्टी को 1974 वोट और अन्‍य को 2742 वोट मिले हैं।

8 Feb 2025, 11:35:34 AM IST

Milkipur By Election Results 2025 LIVE: मिल्‍कीपुर में भाजपा के चंद्रभानु 40 हजार वोटों से आगे, अजीत पीछे

मिल्‍कीपुर में भाजपा निर्णायक जीत की ओर बढ़ रही है। भाजपा के चंद्रभानु पासवान करीब 40 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्‍होंने सपा के अजीत प्रसाद को काफी पीछे छोड़ दिया है।

8 Feb 2025, 11:31:00 AM IST

Milkipur By Election Results 2025 LIVE: 11 वें राउंड की मतगणना पूरी, भाजपा को 58221 वोट मिले

मिल्कीपुर (अ०जा०) विधानसभा उपचुनाव में 11 वें चक्र की मतगणना पूरी हो गई है। भाजपा को 58221 वोट मिले हैं। सपा को 27202 वोट, आजाद समाज पार्टी को 1862 वोट मिले हैं। अन्‍य का 2548 वोट मिले हैं।

8 Feb 2025, 11:09:32 AM IST

Milkipur By Election Results 2025 LIVE: दिनेश शर्मा बोले- मिल्‍कीपुर में सपा का अहंकार टूटा

मिल्‍कीपुर में मतगणना जारी है। इस बीच भाजपा नेता दिनेश शर्मा ने कहा, "मिल्कीपुर का सकारात्मक परिणाम इस बात का प्रतीक है कि समाजवादी पार्टी का लोकसभा का अहंकार बुरी तरह टूट रहा है। उस समय अफवाहों के कारण कई इलाके प्रभावित हुए थे लेकिन अब मिल्कीपुर ने वास्तविकता में भाजपा के काम को स्वीकार किया है। समाजवादी पार्टी को अपनी हार स्वीकार कर लेनी चाहिए। दिल्ली में भी उनका (विपक्ष का) अहंकार टूट रहा है। भाजपा की सरकार बनने पर यमुना जी साफ होंगी।"

8 Feb 2025, 11:05:13 AM IST

Milkipur By Election Results 2025 LIVE: मिल्‍कीपुर में 10 वें राउंड के बाद बीजेपी को 53193 वोट

मिल्‍कीपुर में 10 वें राउंड की मतगणना बाद भाजपा को 53193 वोट, सपा को 24588 वोट और आजाद समाज पार्टी को 167 वोट मिले हैं। अब तक 81727 वोटों की गिनती हुई है।

8 Feb 2025, 11:00:13 AM IST

Milkipur By Election Results 2025 LIVE: मिल्‍कीपुर में आजाद समाज पार्टी का बुरा हाल

मिल्‍कीपुर उपचुनाव में मतों की गणना लगातार जारी है। इसमें भाजपा और सपा के बीच मुकाबला हो रहा है। भाजपा की बंपर बढ़त देखने को मिल रही है वहीं आजाद समाज पार्टी का बुरा हाल है। आसपा के उम्‍मीदवार संतोष कुमार को सातवें राउंड की मतगणना पूरी होने तक सिर्फ 1239 वोट मिले हैं।

8 Feb 2025, 10:54:58 AM IST

Milkipur By Election Results 2025 LIVE: बंपर बढ़त के बीच चंद्रभानु बोले- जनता मोदी-योगी की नीतियों के साथ

मिल्‍कीपुर विधानसभा उपचुनाव के मतों की गणना लगातार जारी है। यहां भाजपा की बंपर बढ़त देखने को मिल रही है। इस बीच भाजपा प्रत्‍याशी चंद्रभानु पासवान का बयान सामने आया है। उन्‍होंने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जी और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ जी की नीतियों के पक्ष में अपना समर्थन दिया है। मैं आभार प्रकट करता हूं।

8 Feb 2025, 10:42:39 AM IST

Milkipur By Election Results 2025 LIVE: मिल्‍कीपुर में चंद्रभानु पासवान 25378 वोटों से आगे

मिल्‍कीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। नौवें चरण की गिनती पूरी होने तक भाजपा के चंद्रभानु पासवान 25378 वोटों से आगे चल रहे हैं।

8 Feb 2025, 10:41:00 AM IST

Milkipur By Election Results 2025 LIVE: चंद्रभानु 22078 वोटों से आगे, भाजपाइयों के चेहरे खिले

मिल्‍कीपुर में आठवें चरण की मतगणना में भाजपा को 41646 वोट, सपा को 19568 वोट, आजाद समाज पार्टी को 1335 वोट और अन्‍य को 1904 वोट मिले। भाजपा के चंद्रभानु पासवान 22078 वोटों से आगे चल रहे हैं।

8 Feb 2025, 10:33:42 AM IST

Milkipur By Election Results 2025 LIVE: सातवें चरण में भाजपा को 36185 वोट

मिल्‍कीपुर विधानसभा उपचुनाव मतगणना के सातवें चरण में भाजपा के चंद्रभानु पासवान को 36185 वोट, सपा के अजीत प्रसाद को 17505 वोट, आजाद समाज पार्टी को 1237 वोट और अन्‍य को 1694 वोट मिले हैं।

8 Feb 2025, 10:28:42 AM IST

Milkipur By Election Results 2025 LIVE: मिल्‍कीपुर में सातवें राउंड की मतगणना पूरी, बीजेपी के चंद्रभानु पासवान 17 हजार वोटों से आगे

मिल्‍कीपुर में सातवें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के चंद्रभानु पासवान 17 हजार से अधिक वोटों से आगे हो गए हैं।

8 Feb 2025, 10:24:35 AM IST

Milkipur By Election Results 2025 LIVE: मिल्‍कीपुर में छठे चक्र के बाद भाजपा दोगुना से ज्यादा वोटों से आगे

Milkipur By Election Results 2025 LIVE: मिल्‍कीपुर में छठे चक्र के बाद भाजपा के चंद्रभानु पासवान दोगुना से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 32121 वोटों के साथ चंद्रभानु सबसे आगे हैं। सपा के अजीत प्रसाद 15029 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर आजाद समाज पार्टी 1101 वोटों के साथ है।

8 Feb 2025, 10:16:48 AM IST

Milkipur BY Election Results 2025 LIVE: मिल्कीपुर में पछड़ रही सपा

Milkipur BY Election Results 2025 LIVE: मिल्कीपुर में सपा के अजीत प्रसाद दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। भाजपा के चंद्रभानु पासवान ने छठे राउंड में बढ़त बनाते हुए 32121 वोट हासिल कर लिए हैं। वहीं सपा को अब तक केवल 15029 वोट मिले हैं।

8 Feb 2025, 10:12:15 AM IST

Milkipur by election results 2025 live: मिल्‍कीपुर में पांचवें चक्र की गिनती पूरी, भाजपा को 12 हजार वोटों की लीड

मिल्‍कीपुर विधानसभा उपचुनाव 2025 के मतों की गणना चल रही है। पांच चक्रों की मतगणना के बाद भाजपा के चंद्रभानु पासवान ने करीब 12 हजार वोटों की लीड बना ली है।

8 Feb 2025, 10:07:24 AM IST

Milkipur by election results 2025 live: मिल्‍कीपुर में चौथे चरण के बाद भाजपा 11635 वोटों से आगे

मिल्‍कीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना लगातार जारी है। चौथे चरण में भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानू पासवान सपा प्रत्याशी से 11635 मतों से आगे हो गए हैं।

8 Feb 2025, 09:55:41 AM IST

Milkipur by election results 2025 live: मिल्‍कीपुर चौथे चरण में भाजपा को 21600 वोट मिले

मिल्‍कीपुर में चौथे चरण की मतगणना पूरी हो गई है। भाजपा को 21600 वोट मिले हैं जबकि सपा को 9965 वोट और आजाद समाज पार्टी को 684 वोट मिले हैं।

8 Feb 2025, 09:48:20 AM IST

Milkipur by election results 2025 live: मिल्‍कीपुर में बढ़त से बीजेपी कार्यकर्ताओं के चेहरे खिले

मिल्‍कीपुर‍ विधानसभा उपचुनाव के मतों की गिनती लगातार जारी है। भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए है। कहा जा रहा है कि एक बजे तक क्‍लीयर हो जाएगा कि मिल्‍कीपुर का ताज किसके सिर सजेगा।

8 Feb 2025, 09:43:55 AM IST

Milkipur by election results 2025 live: 14 टेबलों पर वोटों गिनती जारी, भाजपा आगे-सपा पीछे

मिल्‍कीपुर विधानसभा उपचुनाव 2025 के मतों की गणना जारी है। कुल 14 टेबल लगाए गए हैं। भाजपा ने पोस्‍टल बैलेट से जो बढ़त बनाई है वो तीसरे चरण की मतगणना के बाद भी लगातार जारी है।

8 Feb 2025, 09:38:40 AM IST

Milkipur by election results 2025 live: तीसरे चक्र तक किसे कितने वोट

मिल्‍कीपुर में तीसरे चक्र की मतगणना के बाद भाजपा 10170 वोटों से आगे हो गई है। तीसरे चक्र तक भाजपा को कुल 17123, सपा को 7000, आजाद समाज पार्टी को 549 वोट और अन्‍य को 735 वोट मिले हैं।

पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Azamgarh News ,Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , एजुकेशन न्यूज़ , धर्म ज्योतिष , राशिफल , और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।