Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मेरठUttar Pradesh Conducts Earthquake and Fire Mock Drill in 35 Districts

आज शहर के तीन स्थानों पर आपदा मॉकड्रिल

उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर शुक्रवार को शहर में भूकंप और आग से संबंधित मॉक ड्रिल आयोजित किया जाएगा। इसमें घायल लोगों के उपचार की व्यवस्था कैलाश प्रकाश स्टेडियम में अस्थायी...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठThu, 19 Sep 2024 07:54 PM
share Share

उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर शुक्रवार को शहर में तीन स्थानों पर भूकंप और आग लगने को लेकर मॉक ड्रिल होगा। इस मॉक ड्रिल में ‘घायल होने वाले लोगों के उपचार की व्यवस्था कैलाश प्रकाश स्टेडियम में बने अस्थायी अस्पताल में की गई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर भूकंप के जोन-4 में आने वाले 35 जिलों में शुक्रवार को एकसाथ मॉक ड्रिल की व्यवस्था की गई है। एडीएम वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को मेरठ में गंगानगर स्थित डाउन टाउन मॉल, वेदव्यासपुरी स्थित पूठा के हिन्दुस्तान पेट्रोलियम डिपो में आग से सुरक्षा और सेंट जोजफ इंटर कालेज कैंट में भूकंप को लेकर मॉकड्रिल होगा। इसी तरह आपदा की स्थिति में उपचार की व्यवस्था के लिए कैलाश प्रकाश स्टेडियम में बने अस्थायी अस्पताल बनाया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें