Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मेरठShock in Railway Road IAS Aspirant Found Dead Hanged Amid Domestic Tensions

आईएएस की तैयारी कर रही महिला फंदी पर झूली

रेलवे रोड क्षेत्र में एक महिला IAS की तैयारी कर रही थी, जिसका शव पंखे से लटका मिला। उसके पति नोएडा में थे जबकि सास ने दरवाजा बंद पाया। पुलिस के अनुसार, आत्महत्या का कारण घरेलू विवाद माना जा रहा है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठTue, 3 Sep 2024 07:57 PM
share Share

रेलवे रोड क्षेत्र में मंगलवार शाम आईएएस की तैयारी कर रही महिला का शव पंखे से लटका मिलने पर सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी भिजवाया। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए हैं। पुलिस जांच कर रही है। रेलवे रोड साबुन गोदाम में अभिषेक त्यागी का परिवार रहता है। अभिषेक नोएडा में जॉब करते हैं। पांच वर्ष पूर्व उनकी शादी हरियाणा निवासी पूजा त्यागी से हुई थी। उनका दो साल का बेटा है। मंगलवार को अभिषेक नोएडा था। घर पर पूजा व अभिषेक की मां थी। देर शाम तक पूजा का कमरा नहीं खुला तो सास उसे देखने चली गई। दरवाजा अंदर से बंदर था। खिड़की से झांककर देखा तो पूजा का शव फंदे के सहारे लटका हुआ था। सास ने शोर मचा दिया। लोगों ने दरवाजा खोला लेकिन तब तक पूजा की मौत हो चुकी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारा। मृतका के परिवार को फोन पर सूचना देने के बाद पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवा दिया। इंस्पेक्टर आनंद कुमार गौतम का कहना है आत्महत्या की वजह घरेलू क्लेश बताया जा रहा है। मायके पक्ष के लोगों में आक्रोश है। उनके द्वारा कोई तहरीर दी जाती है तो पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें