Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मेरठBrij Raasleela and Krishna Leela Festival Inaugurated at Hari Bhawan

श्री हरि भवन में शुरू हुआ ब्रजरासलीला का मंचन

भोला रोड स्थित श्री हरि भवन में श्री सनातन धर्म सेवा समिति द्वारा ब्रज रासलीला और कृष्णलीला महोत्सव का शुभारंभ किया गया। वृंदावन के कलाकारों ने भगवान कृष्ण की लीलाओं का मंचन किया। महोत्सव में बड़ी...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठThu, 19 Sep 2024 06:32 PM
share Share

भोला रोड श्री हरि भवन में श्री सनातन धर्म सेवा समिति के तत्वावधान में ब्रज रासलीला और कृष्णलीला महोत्सव का शुभांरभ किया गया। महोत्सव में ब्रज रासलीला और भगवान कृष्ण की लीलाओं का वृंदावन के कलाकारों ने मंचन किया। गुरुवार को शुरु हुए महोत्सव का विधि विधान से पूजन किया गया। यजमान इंद्र गर्ग और अंजू गर्ग रहे। लीला का उद्घाटन विजय गोयल ने किया। वृंदावन से आए कथा व्यास पंडित कैलाश चंद शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होने से पहले के दृश्य का भव्य मंचन किया। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ तो हरि भवन जयकारों से गूंज उठा। बधाई गीत गाए गए। वृंदावन से आए कलाकरों ने प्रसंग को नाटिका के माध्यम से दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया। महोत्सव देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग हरि भवन पहुंचे। प्रसंग संपन्न होने के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। श्री सनातन धर्म सेवा समिति अध्यक्ष सुशील गुप्ता, बिजेंदर सिंहल, गौरव गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, चरण सिंह स्वामी, अमित गोयल, पीयूष गोयल आदि का सहयोग रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें