Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मथुराGrand Ganesh Chaturthi Celebrations in Vrindavan with Devotional Offerings and Rituals

श्रीगणेश की जयकारों से गूंज उठा वृंदावन

गणेश मंदिरों में उमड़ा आस्था का रेला, हुआ अभिषेकगणेश मंदिरों में उमड़ा आस्था का रेला, हुआ अभिषेक वृंदावन, हिन्दुस्तान संवाद प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणे

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराSat, 7 Sep 2024 07:40 PM
share Share

प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश के जन्मोत्सव पर्व पर शनिवार को वृंदावन धाम में बड़े ही भावपूर्वक विनायक वंदना हुई। श्रीगणेश चतुर्थी के मौके पर नगर में स्थापित श्रीगणेश मंदिरों में विराजमान आराध्यप्रभु के मनोहारी श्रृंगार, छप्पनभोग व भव्य आरती के दर्शन कर श्रद्धालु अभिभूत हो उठे। जन्मदिन पर गजानन को सर्वप्रिय मोदक, बेशन व मोतीचूर के लड्डूओं का का भोग लगाया गया। ब्रजप्रदेश में चट्टाचौथ के नाम से प्रसिद्ध गणेश चतुर्थी के पर्व पर नगर के प्राचीन मोटे गणेश मंदिर पर भक्तों की सर्वाधिक उपस्थिति देखी गई। बाँकेबिहारी मंदिर में विराजित श्रीगणेश भगवान के दर्शनों हेतु भी भारी संख्या में भक्तों का आवागमन लगा रहा। कई स्थानों पर सार्वजनिक गणेशपूजा का आयोजन भी हुआ, जिनमें अच्छी खासी संख्या में भक्तों की मौजूदगी बनी रही। भगवान गणेश के जन्मोत्सव पर प्राचीन स्वामी हरिदास मंदिर में श्रद्धालुओं को श्रीगणेश जन्म की कथा श्रवण सेवायत इतिहासकार आचार्य प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी द्वारा कराया गया। वहीं एनके ग्रुप के संस्कार सिटी में भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा-अर्चना की गयी। समूची संस्कार सिटी गणपतिमय हो गई। ग्रुप के निदेशक जीएलए के सीएफओ विवेक अग्रवाल ने कहा कि भगवान गणेश को हर नए कार्य, हर बाधा या विघ्न के समय बड़ी उम्मीद से याद किया जाता है और दुखों, मुसीबतों से छुटकारा पाया जाता है। उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव में प्रतिष्ठा से विसर्जन तक विधि-विधान से की जाने वाली पूजा एक विशेष अनुष्ठान की तरह होती है। इसमें महाआरती और पुष्पाजंलि का नजारा तो देखने योग्य होता है।

सुनरख रोड स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में गणेश जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय की प्रार्थना सभा में गणेश वन्दंना के साथ कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। प्रबन्धिका मंजुलता गौतम व प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा ने बच्चों और शिक्षकों संग संयुक्त रूप से भगवान गणेशजी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण किया।

श्रीगणपति सेवा समिति के तत्वावधान में लोई बाजार में 15 वें गणपति महोत्सव का शुभारंभ आज गणेश चतुर्थी पर भगवान गणपति की प्राणप्रतिष्ठा के साथ हुआ। इस अवसर पर विपिन अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल गया वाले, ब्रजेन्द्र बजाज, मनोज मित्तल, श्रीकांत वर्मा, लक्ष्मीनारायण दीक्षित, रामगोपाल अग्रवाल, राधाबल्लभ गुप्ता, गणेश अग्रवाल, अजीत अग्रवाल, कपिल मोहन गुप्ता, राजेश गोयल, राकेश अग्रवाल, गोविन्द खंडेलवाल आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें