Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मैनपुरीUnidentified Body Found in Rice Field in Jalalpur Police Investigates

धान के खेत में पड़ा मिला अज्ञात शव, सनसनी

बेवर। थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर में गुरुवार दोपहर पुलिस ने धान के खेत से एक अज्ञात शव को बरामद किया।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीThu, 19 Sep 2024 12:49 PM
share Share

थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर में गुरुवार दोपहर पुलिस ने धान के खेत से एक अज्ञात शव को बरामद किया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हुई थी। मृतक युवक के मुंह से झाग निकल रहा था। उसकी उम्र लगभग 38 वर्ष बताई जा रही है। शरीर पर एक शर्ट व हॉफ ट्राउजर है। गुरुवार दोपहर जलालपुर निवासी अतुल पुत्र महेंद्र सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के ही पंजाब सिंह पुत्र सुघर सिंह के धान के खेत में एक शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को धान के खेत से निकलवाया। सीओ भोगांव सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि शव लगभग 24 घंटे के पूर्व का मालूम हो रहा है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर सबूत जुटाए गए हैं। मृतक की पहचान के लिए शव मोर्चरी पर रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। वहीं खेत में शव मिलने से हड़कंप है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें