Severe Heatwave Relief Brief Rainfall and Dust Storms Provide Temporary Respite दिन में गर्मी के बाद शाम को बादलों ने दी राहत, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsSevere Heatwave Relief Brief Rainfall and Dust Storms Provide Temporary Respite

दिन में गर्मी के बाद शाम को बादलों ने दी राहत

Mainpuri News - मैनपुरी। बीते एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार की मध्य रात को मौसम बदल गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीSat, 17 May 2025 07:21 PM
share Share
Follow Us on
दिन में गर्मी के बाद शाम को बादलों ने दी राहत

बीते एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार की मध्य रात को मौसम बदल गया। आसमान में छायी घटाएं आकाशीय बिजली की तड़तड़ाहट के बीच बरस पड़ीं। रात पौने एक बजे के लगभग कुछ समय के लिए हल्की बारिश हुई। बादल रातभर छाए रहे। सुबह के समय भी हल्की बूंदाबांदी हुई। लेकिन सुबह 8 बजे के बाद मौसम पूरी तरह से बदल गया। दिनभर बीते दिनों की तरह आसमानी अंगारों ने परेशान किया। शाम को फिर से बादल छा गए और धूल भरी आंधी ने परेशान किया। जनपद में बीते कई दिनों से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

शुक्रवार की रात मौसम ने करवट ली तो लगा कि अब गर्मी से राहत मिल जाएगी। लेकिन शनिवार को दिनभर प्रचंड गर्मी ने परेशान किया। शुक्रवार की रात कुछ समय के लिए बारिश होने और हवाएं चलने से मौसम में ठंडक आ गई थी। सुबह 4 बजे भी हल्की बूंदाबांदी हुई। लेकिन सुबह के 8 बजते-बजते आसमान से बादल पूरी तरह साफ हो गए और सूर्यदेव निकल आए। 10 बजने तक इतनी तेज धूप हो गई कि खलिहानों में काम करना मुश्किल हो गया। लोग बाइकों पर गमछा से मुंह को ढककर निकले। दोपहर में तो भीषण गर्मी के सितम से लोग हलकान दिखे। शाम को साढ़े पांच बजे के बाद धूल भरी आंधी आ गई। आसमान में बादल छाए। जिससे गर्मी से हल्की राहत महसूस हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।