Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़महाराजगंजSamajwadi Party Celebrates Birth Anniversary of BP Mandal Calls for Complete Implementation of Mandal Commission Recommendations

शिद्दत से याद किए गए मंडल आयोग के अध्यक्ष बीपी मंडल

हिन्दुस्तान टीम, महराजगंज। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर सामाजिक न्याय के पुरोधा

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजMon, 26 Aug 2024 08:15 AM
share Share

हिन्दुस्तान टीम, महराजगंज। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर सामाजिक न्याय के पुरोधा बिहार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री, मंडल आयोग के अध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती कार्यक्रम आयोजित हुआ। वक्ताओं ने उनके संघर्षों को गिनाते हुए उसकी महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव श्रवण पटेल ने कहा कि साइलेंट रिवैल्युएशन ओबीसी समाज को आरक्षण देना रहा है । इसके लिए बीपी मंडल ने 1 जनवरी 1979 से 31 दिसंबर 1980 तक अथक प्रयास किया। मंडल कमीशन लागू होने के बाद देश की आधी आबादी, जिसे अदर बैकवर्ड क्लास कहते हैं, उनके जीवन में आमूल चूल परिवर्तन हुआ। समाजवादी चिंतक डॉ. एसएस पटेल ने हुए कहा कि मंडल कमीशन में सुझाए गए 40 अनुसंसा में से मात्र दो अनुशंसा नौकरी में 27 परसेंट और शिक्षा में 27 परसेंट आरक्षण ही अब तक लागू हो पाया है। शेष 38 अनुशंसाएं अभी भी लागू होना बाकी है। देश की आधी आबादी को बची हुई 38 अनुसंशा को एक जुटकर होकर सरकार से लागू कराने की जरूरत है। अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने बीपी मंडल के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा नौजवानों को समाजवादी पार्टी से जुड़ते हुए मंडल कमीशन के सभी रिपोर्ट को लागू कराने का कार्य करना चाहिए। सामाजिक न्याय की लड़ाई में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में मंडल कमीशन का शत-प्रतिशत अनुशंसा लागू होगी। कार्यक्रम का संचालन सपा के वरिष्ठ नेता समशुल हुदा खान ने किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष विजय यादव, अमरनाथ यादव और कुंदन सिंह के अलावा कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें