Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़महाराजगंजGarbage Collection Crisis in Maharajganj Residents Suffer from Stench

शहर में समय से नहीं उठ रहा कूड़ा, सांसत में शहरवासी

महराजगंज, निज संवाददाता। जिम्मेदारों की मनमानी लोगों पर भारी पड़ सकती है। निर्देश के

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजThu, 19 Sep 2024 07:09 PM
share Share

महराजगंज, निज संवाददाता। जिम्मेदारों की मनमानी लोगों पर भारी पड़ सकती है। निर्देश के बावजूद कूड़ा वाहन समय से डंप पड़े कूड़े का उठान नहीं कर रहे हैं। कूड़ से उठ रहे बदबू से लोगों की सांसत हो गई है।

69 हजार आबादी वाले नगर पालिका में 25 वार्ड हैं। नगर पालिका प्रशासन ने वार्ड की सड़क व नालियों की साफ-सफाई के लिए तीन से लेकर चार-चार सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाया है। सफाई कर्मचारी अल सुबह में वार्ड की सड़क और नालियों की साफ-सफाई कर निर्धारित जगह पर कूड़ा डंप कर दे रहे हैं।

नालियों का कचरा निकाल सड़क के किनारे इकट्ठा कर दे रहे हैं। बावजूद कूड़ा वाहन इन कूड़ों की उठान नियमित व समय से नही कर रहे हैं। सरोजनीनगर में तीन दिन से डंप कूड़े की उठान नहीं हुआ है। कूड़े से उठ रहे बदबू से राहगीरों के साथ स्थानीय लोगों की सांसत हो गई है। यही हाल अन्य वार्डों का है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें