Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़लखनऊUttar Pradesh to Launch Water Sports Like Goa and Kerala with Catamaran Boats

गोवा, केरल की तरह यूपी में भी शुरू होगा वाटर स्पोर्ट्स

लखनऊ। विशेष संवाददाता गोवा व केरल की तरह उत्तर प्रदेश में भी वाटर स्पोर्ट्स

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊTue, 17 Sep 2024 03:02 PM
share Share

लखनऊ। विशेष संवाददाता गोवा व केरल की तरह उत्तर प्रदेश में भी वाटर स्पोर्ट्स शुरू किया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन निगम इसकी तैयारियां कर रहा है। पर्यटन विभाग ने अयोध्या, काशी और मथुरा में ओपेन कैटामारन बोट संचालन का फैसला लिया है। इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन निगम ने भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण से छह कैटामारन बोट उपलब्ध कराने के लिए समझौता किया है।

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि समझौते के तहत अयोध्या, काशी, मथुरा में दो-दो बोट का संचालन किया जाएगा। अब तक अयोध्या और काशी में एक जैसे कैटामारन बोट की आपूर्ति की जा चुकी है। इस बोट में 50 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। उन्होंने बताया है कि पर्यटन विभाग अपने संसाधनों व सामर्थ्य का प्रयोग कर पर्यटन को नई ऊचांइयों तक ले जाने की दिशा में काम कर रहा है।

वाटर स्पोर्टस की असीमित संभावनाए हैं। इसे व्यवहारिक रूप देकर पर्यटकों को यूपी आने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनाई जा रही है। जलमार्ग प्राधिकरण को यह भी सुझाव दिया गया है कि अब जो भी कैटामारन बोट की आपूर्ति की जाए, वह ओपन हो, इसमें पैंट्री, शौचालय सहित अन्य सुविधायें उपलब्ध हों ताकि पर्यटक निश्चिंत होकर नदी जल पर तैरती हुई बोट से आसपास के रमणीक दृश्यों का अवलोकन कर सकें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें