Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़लखनऊUnion Minister Jayant Chaudhary Interacts with Students at PMShri Kendriya Vidyalaya in Lucknow

शिक्षा मंत्री से बोले बच्चे, कम्युनिकेशन स्किल की क्लास चलें

केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने लखनऊ के पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय में बच्चों के साथ संवाद किया। बारिश के कारण कार्यक्रम लाइब्रेरी में आयोजित हुआ। बच्चों ने कम्यूनिकेशन स्किल और...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊTue, 27 Aug 2024 03:51 PM
share Share

-केन्दीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय के बच्चों के साथ किया संवाद लखनऊ। कार्यालय संवाददाता

पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय गोमती नगर में केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने बच्चों के साथ संवाद किया। कार्यक्रम पहले बड़े पण्डाल में होना था लेकिन बारिश की वजह से लाइब्रेरी में किया गया। जहां मुख्य रूप से भविष्य की शिक्षा और नौकरी के लिए अभी से तैयारी पर चर्चा हुई।

जयंत चौधरी ने संवाद शुरू होते ही बच्चों से पूछा कि आप लोग बताएं क्या चाहते हैं, आपके सुझाव क्या हैं, स्कूल में आपको सुविधाएं कैसी मिल रही हैं। ये बात सुनने के बाद बच्चे भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए कम्यूनिकेशन स्किल के सुधार में सहयोग मांगा। कक्षा 12 की आयुषी और ऐश्वर्या ने शिक्षा मंत्री से कहा कि विद्यालय में कम्यूनिकेशन स्किल के कुछ सेशन आयोजित होने चाहिए ताकि आने वाले समय में जब प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान काम आए। शिक्षा मंत्री ने भी कहा कि व्यक्तित्व विकास के लिए कम्यूनिकेशन स्किल बहुत जरूरी है। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की पढाई पर भी जोर दिया। जयंत चौधरी ने बच्चों को बताया कि शिक्षा में सुधार के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। एनईपी के तहत शिक्षा के साथ कौशल विकास पर खास ध्यान दिया जा रहा है।

संवाद से पहले सजे पण्डाल में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का प्रदर्शन भी किया। इस मौके पर बेसिक शिक्षा के प्रमुख सचिव एमकेएस सुन्दरम, महानिदेशक स्कूल कंचन वर्मा, आयुक्त केन्द्रीय विद्यालय संगठन निधि पाण्डेय, प्राचार्य संजीव कुमार अग्रवाल व अन्य मौजूद रहे।

बच्चों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

संवाद से पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने विद्यालय में लगी प्रदर्शनी को देखा। इरीगेशन पर तैयार बच्चों के मॉडल जयंत चौधरी ने विशेष रूप से प्रशंसा की। इसके साथ ही स्केच आर्ट में अपने दादा भारत रत्न चौधरी चरण की फोटो बनाने वाले छात्रों को उत्साहवर्धन भी किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें