Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़लखनऊRLD Expands Reach Beyond Western UP After Key Government Positions

सत्ता में साझीदार बन संगठन विस्तार में जुटा रालोद

-क्षेत्रीय इकाइयां मजबूत करके प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बढ़ाया कदम लखनऊ, विशेष

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 21 Aug 2024 02:27 PM
share Share

-क्षेत्रीय इकाइयां मजबूत करके प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बढ़ाया कदम लखनऊ, विशेष संवाददाता

केंद्र व प्रदेश की सत्ता में भागीदारी के बाद राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) तेजी से अपना कुनबा बढ़ाने में जुट गया है। पार्टी की प्रदेश इकाई के बाद क्षेत्र, मंडल व जिला स्तर पर भी कमेटियों का गठन कर उसका विस्तार किया गया है।

पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी के केंद्र सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद पार्टी का उत्साह चरम पर है। इससे पहले पार्टी के विधायक अनिल कुमार को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। लंबे समय से केवल पश्चिमी यूपी में अपने प्रभाव के लिए पहचानी जाने वाली इस पार्टी में प्रदेश के सभी क्षेत्रों के नेता शामिल होने लगे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने हाल ही में पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय के साथ संगठनात्मक विस्तार के कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए सभी क्षेत्रीय व जिला कमेटियों के विधिवत गठन की समय सीमा तय की। सभी क्षेत्रीय व जिलाध्यक्षों का चयन पहले ही कर दिया गया है। अनुषांगिक संगठनों में पार्टी की युवा शाखा और व्यापार प्रकोष्ठ की गतिविधियों को भी विस्तार दिया जा रहा है।

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्र कहते हैं कि हम पश्चिमी यूपी से आगे भी अपना विस्तार करने की योजना पर गंभीरता से काम कर रहे हैं। इस समय कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा है क्योंकि पार्टी की उपस्थिति सरकार से लेकर लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद तक में है। इसके बाद अब हम राज्य के मध्य और पूर्वी हिस्से में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें