Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़लखनऊObesity and Diabetes Major Health Risks Highlighted in Seminar by Experts

डायबिटीज पर काबू पाने के लिए वजन घटाएं

डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, दिल और हड्डी की बीमारियों का जोखिम मोटापे से बढ़ता है। लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने मोटापा और डायबिटीज के संबंध पर जोर दिया। जीवनशैली में बदलाव और वजन घटाकर इन...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊTue, 20 Aug 2024 12:31 PM
share Share

मोटापा सेहत का सबसे बड़ा दुश्मन है। इससे तमाम गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, दिल, हड्डी, पेट संबंधी बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। यह जानकारी सोमवार को सेमिनार में लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने दी। निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने कहा कि डायबिटीज और मोटापा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। शरीर का अधिक वजन और मोटापा टाइप 2 डायबिटीज के लिए महत्वपूर्ण जोखिम का कारण है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों में आजीवन डायबिटीज का खतरा सात प्रतिशत से 70 फीसदी तक हो जाता है। इसी तरह महिलाओं में आजीवन मधुमेह का जोखिम 12 फीसदी से 74 प्रतिशत तक हो जाता है। जीवनशैली में बदलाव और वजन घटाकर डायबिटीज का खतरा कम कर सकते हैं।

सार्वजनिक स्वास्थ्य शोधकर्ता डॉ. जेवी दीक्षित ने कहा कि दिन में दो बार भोजन करने और 55 मिनट में भोजन करने के महत्व पर जोर दिया। इससे काफी हद तक टाइप-2 डायबिटीज पर काबू पाया जा सकता है। डॉ. मनीष सिंह ने बताया कि डायबिटीज से लोग अंधेपन के शिकार हो रहे हैं। किडनी फेल हो रही है। दिल के दौरे, स्ट्रोक, अंग विच्छेदन, संक्रमण और यहां तक ​​कि समय से पहले मृत्यु का प्रमुख कारण है। भारत 18 वर्ष से अधिक आयु के 7.7 करोड़ लोग डायबिटीज की जद में हैं। लगभग 2.5 करोड़ प्री-डायबिटीज हैं। गैर-संचारी रोगों को कम करने के लिए जीवनशैली में बदलाव करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें