Notification Icon

करैत सांप सोते वक्त करता वार, पेट दर्द जैसे लक्षण तो संजीदा रहें

केजीएमयू के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग की तरफ से जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता यदि सुबह

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 18 Sep 2024 02:29 PM
share Share

केजीएमयू के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग की तरफ से जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता

यदि सुबह उठने पर पेट में तेज दर्द हो रहा है। आंखों में भारीपन महसूस हो रहा है। धुंधला नजर आ रहा है। सांस लेने में परेशानी है। तो संजीदा हो जाना चाहिए। यह सांप के काटने का लक्षण हो सकता है। यह जानकारी केजीएमयू फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग की डॉ. शिउली ने दी।

वह बुधवार को फॉरेंसिक विभाग की ओर से टॉक्सिकोमेनियो पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। सिधौली के हिम्मतनगर गांव में केजीएमयू फॉरेंसिक विभाग की तरफ से कार्यक्रम का संचालन किया गया। डॉ. शिउली ने कहा कि सिधौली व उसके आस-पास के इलाकों में करैत प्रजाति के सांप का अधिक प्रकोप है। खास बात यह है ये सांप रात में निकलकर सो रहे लोगों को शिकार बनाता है। सांप के काटने पर दर्द भी महसूस नहीं होता है। मच्छर के काटने पर पड़ने वाले निशान की तरह होता है। जिसे लोग पहचान नहीं पाते।

इंसान के शरीर की गर्मी खींच लाती है सांप को

डॉ. शिउली ने बताया कि करैत सांप को इंसान के शरीर की गर्मी खींच लाती है। जो गहरी नींद में सो रहे इंसान को काट लेता है। मरीज को सुबह उठने के बाद तमाम तरह की दिक्कत महसूस होती है। समय पर इलाज से मरीज ठीक हो सकता है। इलाज में देरी मरीज की जिंदगी पर भारी पड़ सकता है।

जहर को चूसना या चीरा लगाना घातक

डॉ. शिउली ने ग्रामीणों को बताया कि यदि सांप ने किसी को डस लिया है तो उसे सीधे अस्पताल लेकर आना चाहिए। जहर निकालने के लिए चाकू, ब्लेड आदि से प्रभावित हिस्से पर चीरा लगाने की जरूरत नहीं है। न ही जहर को चूसकर बाहर निकालने की जरूरत होती है।

सांप काटने वाले हिस्से को रस्सी से बांधना भी नहीं चाहिए। अंग को ज्यादा हिलाने से जहर शरीर में तेजी से फैल सकता है। जिससे मरीज की जान का जोखिम बढ़ सकता है। कार्यक्रम में फॉरेंसिक मेडिसिन और टॉक्सोलॉजी विभाग के संकाय सदस्य, रेजिडेंट्स डॉक्टर ने गांव के एक प्राथमिक विद्यालय का दौरा किया। ग्राम प्रधान के साथ मिलकर बच्चों को जागरूक किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें