Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़लखनऊDr Ravindra Pratap Singh Appointed New Chairman of UP Pollution Control Board

आरपी सिंह बने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नए अध्यक्ष डा. रविंद्र प्रताप सिंह बने हैं। वे पहले सीपीडब्ल्यूडी में मुख्य अभियंता थे। उनकी नियुक्ति तीन वर्षों के लिए की गई है। इससे पहले जेपीएस राठौर इस पद पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 18 Sep 2024 02:10 PM
share Share

-सीपीडब्ल्यूडी में मुख्य अभियंता के पद पर थे तैनात, तीन साल होगा कार्यकाल लखनऊ। विशेष संवाददाता

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नये अध्यक्ष डा. रविंद्र प्रताप सिंह होंगे। वे अभी केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) में मुख्य अभियंता के पद पर तैनात थे। उन्हें तीन वर्ष के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। इस पद पर पहले जेपीएस राठौर तैनात रहे हैं। मगर प्रदेश सरकार में मंत्री बनने के बाद उन्होंने यह पद छोड़ दिया था। उसके बाद शासन ने इस पद की अर्हताओं में बदलाव करते हुए तकनीकी योग्यता को अनिवार्य कर दिया था। अभी यह प्रभार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह के पास था। इस महत्वपूर्ण पद पर भाजपा के कई नेताओं की भी नजर थी मगर अर्हताओं में बदलाव होने के चलते उनकी बात नहीं बन सकी। डा. रविंद्र प्रताप सिंह की नियुक्ति संबंधी आदेश बुधवार को अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह ने जारी कर दिया। उन्होंने बताया कि इस पद के लिए तीन नामों का पैनल भेजा गया था। मुख्यमंत्री ने डा. रविंद्र प्रताप सिंह के नाम की स्वीकृति दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें