Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़लखीमपुरखीरीLakhimpur Over 4 2 Lakh Flags Made by Women s Self-Help Groups for Har Ghar Tiranga Campaign

120 समूहों ने तैयार किए 4.20 लाख तिरंगे

लखीमपुर जिले में हर घर तिरंगा अभियान के लिए 120 महिला स्वयं सहायता समूहों की 900 महिलाओं ने 1 अगस्त से 12 अगस्त तक 4.2 लाख तिरंगे बनाए। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने तिरंगे का वितरण सुनिश्चित करने के...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीTue, 13 Aug 2024 06:51 PM
share Share

लखीमपुर। जिले में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की मुहिम की तैयारी पूरी कर ली गई है। डीसी (एनआरएलएम) जितेंद्र मिश्र ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के 120 महिला स्वयं सहायता समूहों की करीब 900 महिलाओं ने एक अगस्त से 12 अगस्त तक कुल चार लाख 20 हजार तिरंगे तैयार किए हैं। इस कार्य में एनआरएलएम के जिला मिशन मैनेजर वरुण गुप्ता ने भी भूमिका निभाई है। मंगलवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने सीडीओ अभिषेक कुमार संग सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट, डीआईओएस डॉ महेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए प्रवीण तिवारी, जेल अधीक्षक, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के सूबेदार को राष्ट्रीय ध्वज प्रदान किया। डीएम ने विभिन्न विभागों को प्रदान किए गए तिरंगे का शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के जरिये नागरिकों के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत कर स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करने के उद्देश्य से 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम चल रहा है। जिला प्रशासन ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। डीएम ने लोगों से 15 अगस्त पर अपने-अपने घरों, दुकानों आदि पर झंडा संहिता का अनुपालन करते हुए राष्ट्र की आन-बान-शान तिरंगा को फहराने की अपील की है। झंडे के साथ एक सेल्फी क्लिक कर इसे harghartiranga.com पर अपलोड करने की अपील की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें