Lakhimpur Municipality Waives House Tax for Soldiers Families वीर जवानों के परिवार को नहीं देना होगा हाउस टैक्स, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsLakhimpur Municipality Waives House Tax for Soldiers Families

वीर जवानों के परिवार को नहीं देना होगा हाउस टैक्स

Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर नगर पालिका ने भारतीय सेना के जवानों के प्रति सम्मान दिखाते हुए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। अब उन परिवारों से गृह कर नहीं वसूला जाएगा जिनके सदस्य सेना में सेवा दे रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीSat, 17 May 2025 02:45 AM
share Share
Follow Us on
वीर जवानों के परिवार को नहीं देना होगा हाउस टैक्स

लखीमपुर। नगर पालिका लखीमपुर ने शुक्रवार को एक ऐतिहासिक और भावनात्मक निर्णय लेकर देशभक्ति की एक नई मिसाल पेश की है। अब नगर पालिका जिले के देश की सीमाओं पर तैनात भारतीय सेना के वीर जवानों से गृह कर नहीं वसूल करेगी। नगर पालिका अध्यक्ष इरा श्रीवास्तव ने कहा कि यह निर्णय हमारे जवानों के प्रति सम्मान के लिए लिया गया है। पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए कहा कि हमारे वीर सैनिक हर परिस्थिति में देश की रक्षा में डटे रहते हैं। यह छोटा सा प्रयास हमारी ओर से उनके त्याग और समर्पण को नमन करने की एक कोशिश है।

इस निर्णय के तहत लखीमपुर नगर क्षेत्र में रहने वाले उन परिवारों को हाउस टैक्स से पूरी तरह से छूट दी जाएगी, जिनके सदस्य देश की सेना में सक्रिय रूप से सेवा दे रहे हैं। पालिका अध्यक्ष के इस निर्णय को जिले के सैनिकों के योगदान को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जिसे स्थानीय नागरिकों और समाजसेवी संगठनों ने भी खुले दिल से सराहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।