हर्ष फायरिंग का आरोपी दूल्हा गिरफ्तार
Lakhimpur-khiri News - फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के जोधपुर गांव में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में हरकरन सिंह की मौत हो गई। दूल्हे विश्वनाथ ने अवैध तमंचे से गोली चलाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से एक...

फूलबेहड़। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के जोधपुर गांव में तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग में हुई ग्रामीण की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से आलाकत्ल अवैध तमंचा बरामद कर उसका चालान भेज दिया गया है। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के जोधपुर गांव के रामविलाश के बेटे विश्वनाथ का शनिवार रात तिलक समारोह था। जिसमें रात करीब 11 बजे दूल्हा विश्वनाथ ने अवैध तमंचे से हर्ष फायर कर दी। जिससे तिलक समारोह में मौजूद गांव के ही हरकरन सिंह पुत्र दुलारे के गोली लग गयी थी। गोली की आवाज सुनकर घर में अफरातफरी मच गयी।
आरोपी आनन-फानन घायल को इलाज के लिए लेकर निकला, लेकिन हरिकरन की मौत हो गयी। जिसके बाद घर में अफरा तफरी मच गयी। पुलिस ने आरोपी दूल्हे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। कोतवाल अवधराज सिंह सेंगर ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर आरोपी युवक को गांव से कुछ दूर एक प्राईवेट स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक अवैध तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने युवक को जेल भेजा है। कार का पंक्चर बदलते पुलिस ने दबोचा था शनिवार की रात को तिलक के दौरान हर्ष फायरिंग के दौरान हरकरन सिंह को गोली लग गई। गोली लगने से घायल हरकरन को दूल्हा विश्वनाथ कार में डालकर गोला की ओर भाग निकला। इसी दौरान हरकरन की मौत हो गई। बताया जाता है कि गोला जंगल के पास कार पंक्चर हो गई। विश्वनाथ कार का पहिया बदलने लगा। इसी बीच गोला पुलिस ने उसे दबोच लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।