बगोदर के प्रवासी मजदूर की मुंबई में मौत
बगोदर के प्रवासी मजदूर सिकंदर यादव की मुंबई में एक हादसे में मौत हो गई। 45 वर्षीय सिकंदर, जो हाल ही में अपनी बेटी की शादी करके घर लौटे थे, दो दिन पहले ही मुंबई गए थे। वहां काम करने के दौरान वह अचानक...

बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड का एक और प्रवासी मजदूर पलायन की भेंट चढ़ गया है। एक हादसे में मजदूर की मौत हो गई है। मृतक का नाम सिकंदर यादव है तथा वह बगोदर के सुदूरवर्ती पंचायत चौधरीबांध अंतर्गत कोड़ाडीह का रहनेवाला था। सोमवार शाम में उसकी मौत मुंबई में हो गई है। चौधरीबांध के मुखिया संजय यादव ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 45 वर्षीय सिकंदर यादव मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। बेटी की शादी के लिए कुछ महीने पूर्व वह घर आया था। एक महीना पूर्व बेटी की शादी भी की थी। शादी के बाद वह दो दिन पूर्व मुंबई गया था।
वहां पहुंचकर वह अपना डेरा गया और फिर काम करने के लिए घर से निकला था। इसी बीच अचानक वह रोड पर गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया मगर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बताया जाता है कि पत्नी, दो बेटा, दो बेटी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़कर वह चला गया। इधर, प्रवासी मजदूरों के लिए काम करने वाले जरमुन्ने पश्चिमी के पूर्व मुखिया संतोष कुमार रजक ने बताया कि पार्थिव शरीर लाने के लिए सरकारी स्तर पर पीड़ित परिजनों को सहयोग किया जाता है। इसके लिए उनके द्वारा पहल की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।