तीन सत्रों में हुई बिजुआ मंडल बैठक
Lakhimpur-khiri News - बिजुआ में भाजपा मंडल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला उपाध्यक्ष विनोद वर्मा और अन्य प्रमुख नेताओं ने भाग लिया। बैठक में मंडल पदाधिकारियों के चयन पर चर्चा की गई। धीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में तीन...

बिजुआ, संवाददाता। ब्लाक सभागार में भजपा मण्डल बिजुआ की बैठक आयोजित की गई। जिला उपाध्यक्ष विनोद वर्मा, जिला मंत्री मण्डल प्रवासी रामआसरे कनौजिया मौजूद रहे। बिजुआ के भाजपा मंडल अध्य्क्ष धीरेंद्र सिंह की अगुआई में हुई बैठक तीन सत्रों में पूर्ण हुई। इसमे मंडल पर पदाधिकारियो के चयन पर चर्चा हुई। बैठक में पूर्व मण्डल अध्यक्ष नंदकिशोर अवस्थी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष हरिहर सिंह, जिला सहसंयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. अनूप मिश्रा, जिला मंत्री महिला मोर्चा गंगा देवी, राजवीर राज आदि रहे। संचालन मण्डल उपाध्यक्ष आदित्य मोहन शुक्ला ने किया। आईटी संयोजक व सोशल मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।