बिजली घर व चीनी मिल परिसर में हुआ पूजन
खड्डा में भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। खड्डा चीनी मिल में महा प्रबन्धक एनपी सिंह और अन्य ने पूजा अर्चना की। विद्युत उपकेन्द्र में भी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा हुई। गल्ला मंडी और छितौनी में...
खड्डा। खड्डा चीनी मिल व विद्युत उपकेन्द्र सहित क्षेत्र में भगवान विश्वकर्मा की जंयती मनाई गयी। खड्डा चीनी मिल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महा प्रबन्धक एनपी सिंह, केन मैनेजर सुधीर कुमार के साथ मुन्ना सिंह आदि ने चीनी मिल के कल पुंर्जों के साथ पूरे विधि विधान से पूजन अर्चन की। विद्युत उपकेन्द्र में एसडीओ व जेई ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा की। गल्ला मंडी व छितौनी में स्थापित विश्वकर्मा प्रतिमा उद्घाटन विधायक विवेकानन्द पाण्डेय व चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने किया। सन्तोष जायसवाल, सुदामा वर्मा, नंदू वर्मा, अशोक शर्मा, संजय शर्मा आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।