Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़कौशाम्बीWarning Issued as One Lakh Cusecs Water Released from Chaudhary Charan Singh Ganga Barrage

गंगा में छोड़ दिया गया एक लाख क्यूसेक पानी

गुरुवार को चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज नरौरा से एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसके साथ चेतावनी भी जारी की गई। गंगा और यमुना के जलस्तर में कमी के बावजूद, गंगा में और पानी छोड़ा जा सकता है। भारी बारिश के...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीThu, 19 Sep 2024 11:50 AM
share Share

गुरुवार को चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज नरौरा से एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पानी छोड़ने के साथ ही चेतावनी भी जारी कर दी गई है। पिछले कुछ दिनों से गंगा व यमुना के जलस्तर में कमी दर्ज की जा रही थी। इसी बीच गुरुवार की सुबह चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज नरौरा से गंगा में एक लाख 15 हजार 180 क्यूसेक पानी सुबह छोड़ा गया। इसकी चेतावनी जारी कर दी गई है। कहा जा रहा है कि अभी गंगा नदी में और पानी छोड़ा जा सकता है।

पिछले दिनों पहाड़ों में हो रही भारी बारिश की वजह से बांधों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा था। इससे जिले में यमुना का जलस्तर बढ़ गया था। बाढ़ से कई गांवों के रास्ते बाधित हो गए थे। तराई के गांवों में सैकड़ों बीघा फसल डूब गई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें