कुएं में पानी भरने गई महिला गिरी, मौत
Kausambi News - संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पट्टी परवेजाबाद (बड़ा गांव) में गुड़िया देवी (55) कुएं में पानी भरते समय गिर गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। सुबह खोजबीन के दौरान उनका शव कुएं में मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना...

संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पट्टी परवेजाबाद (बड़ा गांव) में शुक्रवार की भोर में कुएं में पानी भरने गई महिला गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। महिला की खोजबीन गांव में हो रही थी। दस बजे शव उतराया तो जानकारी हुई। पट्टी परवेजाबाद (बड़ा गांव) की गुड़िया देवी (55) पत्नी विन्देश्वरी भोर में घर के सामने बने कुएं में पानी भरने गई थी। कुएं में पानी भरते समय अचानक वह गिर गई। कुएं में डूबने से गुड़िया देवी की मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को नहीं थी। सुबह महिला की खोजबीन परिजन कर रहे थे। करीब दस बजे गांव की एक महिला पानी भरने गई तो उसने गुड़िया देवी का उतराता हुआ शव देखा।
मृतका के बेटे बबलू ने पुलिस को सूचना दी। पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।