Sakshi Shukla Selected for Indian Junior Women s Hockey Team to Compete in Argentina कौशाम्बी की बेटी साक्षी का भारतीय हॉकी टीम में चयन, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsSakshi Shukla Selected for Indian Junior Women s Hockey Team to Compete in Argentina

कौशाम्बी की बेटी साक्षी का भारतीय हॉकी टीम में चयन

Kausambi News - कौशाम्बी की साक्षी शुक्ला को भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चुना गया है। यह टीम 25 मई से 2 जून तक अर्जेंटीना में प्रतियोगिता में भाग लेगी। साक्षी पर रक्षा पंक्ति की जिम्मेदारी रहेगी। उनके परिवार और...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSun, 18 May 2025 10:20 PM
share Share
Follow Us on
कौशाम्बी की बेटी साक्षी का भारतीय हॉकी टीम में चयन

कौशाम्बी। दोआबा की बेटी साक्षी शुक्ला को भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चुना गया है। 24 सदस्यीय यह टीम अर्जेंटीना में 25 मई से दो जून तक होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। अर्जेंटीना और भारत के अलावा उरुग्वे एवं चिली की टीम इस प्रतियोगिता में खेलेगी। इसे दिसंबर में होने वाले जूनियर महिला विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गोलकीपर निधि को इस टीम का कप्तान और हिना बानो को उनका नायब बनाया गया है। साक्षी पर रक्षा पंक्ति की जिम्मेदारी रहेगी। ग्राम जलीलपुर भरवारी की साक्षी ने यह खुशखबरी अपने कोच मोहम्मद जावेद से फोन पर साझा की।

भारतीय टीम 22 मई को अर्जेंटीना के लिए रवाना होगी और फिर वहीं से जर्मनी जाएगी। जावेद के मुताबिक साक्षी ने 2013 में हॉकी का सफर उनकी देखरेख में शुरू किया। 2016 में उन्हें राष्ट्रीय स्कूल अंडर-17 चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। अगले साल ही साक्षी का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के लखनऊ स्थित छात्रावास में हो गया। उसके बाद लगातार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में साक्षी ने दमदार प्रदर्शन किया। लक्ष्य- भारतीय टीम में जगह बनाना था। इस बड़ी उपलब्धि पर साक्षी की मां आशा, पिता प्रभात, मामा राजकुमार त्रिपाठी और भाई-बहन फूले नहीं समा रहे। साक्षी के परिवारवालों को अपनी होनहार बेटी पर गर्व है। किसानी करते हैं साक्षी के पिता साक्षी के पिता प्रभात परिवार का पालन पोषण खेती-किसानी के जरिये करते हैं। उनका कहना है कि साक्षी ने आज हम लोगों का सपना साकार कर दिया। हमें अपनी होनहार बेटी पर गर्व है। जलीलपुर के लोगों ने भी साक्षी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शाहिद कमाल खान, डॉ. अरुण केसरवानी (मंझनपुर), राजमन पाल(कोषाध्यक्ष, पूर्व सैनिक कल्याण समिति कौशाम्बी), नजमुल हुदा (पूर्व कैप्टन, इंडियन नेवी), दशरथ लाल करवरिया (अध्यक्ष, पूर्व सैनिक कल्याण समिति कौशाम्बी), अकील अहमद, रामप्रवेश (कौशाम्बी स्टेडियम), मोहम्मद आरिफ, सचिन पाल (काजू, चरवा), मेराज अज़ीज, जावेद अहमद सिद्दीकी, रवि कुमार सोधिया, विपिन पाल आदि ने भी साक्षी और उनके माता-पिता को बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।