Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़कानपुरCSJMU to Honor Top Scholars with Gold Medals at 39th Convocation Ceremony

सीएसजेएमयू कैम्पस के मेधावियों को भी मिलेगा स्वर्ण पदक

कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में 39वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक दिया जाएगा। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक 47 पाठ्यक्रमों के टॉपर्स को सम्मानित करेंगे। इनमें मास्टर...

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरThu, 19 Sep 2024 08:30 PM
share Share

कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के 39वें दीक्षांत समारोह में कैम्पस के मेधावियों को भी स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। मुख्य दीक्षांत समारोह की समाप्ति के बाद विवि के ऑडीटोरियम में 47 अलग-अलग पाठ्यक्रम में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों को कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक पदक देकर सम्मानित करेंगे।

इसमें मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी में प्रगति सिंह चौहान, मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स में चंदन सिंह, मास्टर ऑफ साइंस में देवेंद्र जायसवाल, मास्टर ऑफ फूड टेक्नोलॉजी में अभय सिंह तोमर, मास्टर ऑफ लाइफ साइंस में आयुषी जायसवाल को स्वर्ण पदक मिलेगा। मास्टर ऑफ योगा में संजना सक्सेना, मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन में नीलेंद्र शर्मा, मास्टर ऑफ एजुकेशन में महिमा त्रिपाठी, मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन में अनिका पांडेय, मास्टर ऑफ बिजनेस में दिव्यानी कटियार, बीए जर्नलिज्म में प्रियंका कठेरिया को स्वर्ण पदक दिया जाएगा। इसी तरह, सभी 47 विभागों के टॉपर्स को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें