Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़कन्नौजEmergency Birth Woman Delivers Baby in Ambulance on Way to Hospital

एम्बुलेंस में ही प्रसूता ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म

हसेरन में एक प्रसूता ने 108 एम्बुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। एम्बुलेंस चालक और कर्मियों ने प्रसव कराया और महिला को सीएचसी हसेरन में भर्ती कराया। दोनों मां और बच्चा स्वस्थ हैं। पति ने बताया कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौजThu, 19 Sep 2024 05:38 PM
share Share

हसेरन, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरूवार को 108 एम्बुलेंस की मदद से डिलवरी के लिए जा रही प्रसूता ने रास्ते में एम्बुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। एम्बुलेंस कर्मियों ने अपने वाहन को रोककर प्रसव कराया। बाद में उसे ले जाकर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां जज्जा व बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। 108 एम्बुलेंस चालक अंकुल सिंह ने बताया कि हसेरन क्षेत्र के बैरगरा गांव से आई सूचना पर वह प्रसूता को लेने गया था। जिसे सीएचसी हसेरन में भर्ती कराकर प्रसव कराना था। जब वह प्रसूता को अपनी एम्बुलेंस में बैठाकर हसेरन जा रहे थे, तो रास्ते में ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। यह देख उसने अपनी बैन को रोक दिया। ईएमटी गिरीश चन्द्र व एम्बुलेंस चालक अंकुल सिंह एवं गांव की आशा के सहयोग से एम्बुलेंस में प्रसव कराया गया। जहां महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। बाद में दोनो को सीएचसी हसेरन में भर्ती कराया गया। जहां डाॅक्टरों ने दोनो का परीक्षण किया। महिला के पति अर्पित ने बताया कि उसकी पत्नी व नवजात शिशु दोनों स्वस्थ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें