Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़जौनपुरBJP Meeting in Jaunpur Focus on Membership Drive and Social Outreach

हमें समाज के हर वर्ग और हर घर तक पहुंचना है: भोला

जौनपुर में भाजपा की बैठक जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि सांसद भोला सिंह ने सदस्यों को संबोधित करते हुए सदस्यता अभियान को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने की आवश्यकता पर जोर...

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरMon, 16 Sep 2024 07:29 PM
share Share

जौनपुर। भाजपा के सीहीपुर स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि बुलंदशहर के सांसद एव अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव भोला सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने जिले के सभी प्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारियों एव मोर्चा के जिलाध्यक्षों को सम्बोधित किया। सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुभारम्भ की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। उसके उपरांत मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने स्वागत किया। संचालन सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी अमित श्रीवास्तव ने किया। मुख्य अतिथि भोला सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान को संगठन पर्व के रूप में मनाते हुए हमें समाज के हर वर्ग और हर घर तक पहुंचना है। इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार के कार्यों का प्रचार प्रसार कर जन-जन को पार्टी की विचारधारा से जोड़कर उन्हें सदस्य बनाना है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर काम करते हुए भाजपा सरकार ने समाज के हर वर्ग के कल्याण और विकास के लिए कार्य किया है। उन्होंने मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी को एकजुट होकर सदस्यता अभियान में अपनी भूमिका का निर्वहन करना है। इसी क्रम में डा. सुभाष सिंह के यहां बैठक आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता क्षितिज शर्मा ने की और उस कार्यक्रम के संयोजक डा.अमरनाथ पाण्डेय रहे। संचालन अमित श्रीवास्तव ने की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें