ड्रम में काटकर भर दूंगी, जेई पति को मेरठ सौरभ हत्याकांड जैसी धमकी, जानिए पूरा विवाद
- यूपी के गोंडा में जेई पति को मेरठ सौरभ हत्याकांड जैसी धमकी मिली है। पत्नी ने ड्रम में काटकर भरने की धमकी दी है। पति ने अपनी पत्नी से बचाने को लेकर पुलिस प्रशासन से और उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है। मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, पत्नी ने भी तहरीर दी है। पति पर गंभीर आरोप लगाया हे।

यूपी के गोंडा के जल निगम विभाग में जेई के पद पर तैनात धर्मेंद्र कुशवाहा अपनी ही पत्नी से बचाने को लेकर पुलिस प्रशासन से और उच्च अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं। आरोप है कि पत्नी ने उन्हें मेरठ कांड की तरह ड्रम में काटकर भरने की धमकी दी है। धमकी दी है। अब पति ने कार्रवाई की मांग की है। पति का दावा है कि दो बार हुई मारपीट और विवाद को लेकर पत्नी के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया है। पुलिस उसकी जांच भी कर रही है। पत्नी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उधर, पत्नी ने भी तहरीर दी है। पत्नी ने भी गंभीर आरोप लगाए है।
झांसी के रहने वाले धर्मेंद्र कुशवाहा ने 2016 में लव मैरिज की थी। 2016 में हुई शादी के बाद पति धर्मेंद्र कुशवाहा और पत्नी दोनों साथ रह रहे थे। वर्ष 2022 में धर्मेंद्र कुशवाहा ने नगर कोतवाली क्षेत्र के डिहवा ग्राम पंचायत में एक जमीन ली । उसी जमीन पर मकान बनाने के लिए पत्नी माया मौर्या के दूर के रिश्तेदार को निर्माण का काम दिया था। आरोप है कि इसी दौरान पत्नी का रिश्तेदार से अवैध संबंध हो गया।
पति ने इसका विरोध किया तो रात में ही पत्नी ने रिश्तेदार के साथ मारपीट की और दोनों घर से फरार हो गए। 25 अगस्त 2024 को पत्नी दोबारा अपने रिश्तेदार के साथ अपने पति के घर पहुंची। जहां जबरदस्ती ताला तोड़कर घर पर कब्जा कर लिया और घर में घुसकर पति के साथ मारपीट की। सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते पति-पत्नी दोनों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। एसआई उमाशंकर उपाध्याय ने बताया कि तहरीर पति-पत्नी के विवाद में दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
पत्नी का भी पति पर गंभीर आरोप
उधर, पत्नी ने भी नगर कोतवाली में पुलिस से गुहार लगाई है। पत्नी ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पति फर्जी आरोप लगा रहे हैं। पत्नी ने पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पत्नी कहना है कि आठ पहले लव मैरिज हुई। तभी से उत्पीड़न किया जा रहा है। पहले साल गर्भवती होने पर पति ने बच्चा नहीं चाहिए। चार-चार बार एबॉर्शन कराया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।