भारत माता की जय, वंदे मातरम के गगन भेदी नारों संग निकाली तिरंगा यात्रा
Hathras News - फोटो 32 तिरंगा यात्रा में मौजूद जनप्रतिनिधि व अन्य भारत माता की जय, वंदे के गगन भेदी नारोंभारत माता की जय, वंदे के गगन भेदी नारोंभारत माता की जय, वंदे

आपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सड़कों प दिखाई दिया जोश बागला इंटर कालेज से शुरु तिरंगा यात्रा विभिन्न बाजारों में घूमी हाथरस: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद जोश हाथरस की सड़कों पर दिखाई दिया। हजारों की संख्या में राष्ट्रभक्तों ने अदम्य साहस और शौर्य को समर्पित भारत शौर्य तिरंगा यात्रा बागला इंटर कॉलेज से निकाली गई। जोकि शहर के विभिन्न बाजारों में होकर गुजरी। हर हाथ में तिरंगा था, मुट्ठीबंद हाथ उठते और जोशीली आवाज में भारत माता के जयकारे गूंजते रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय बागला इंटर कॉलेज के मैदान में लगाए गए विशाल पंडाल में एकत्रित होकर की गई।
भारत शौर्य तिरंगा यात्रा बागला इंटर कॉलेज से शुरू होकर सासनी गेट चौराहा कमला बाजार,गुड़िहाई बाजार,सराफा बाजार, चूना वाला डंडा, आगरा रोड होते हुए शहीद पार्क पर समाप्त की गई। शहर के मुख्य मार्गों पर देशभक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा, लोगों ने भारतीय सेना के सम्मान में देशभक्ति के जोशीले नारे लगाए। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् के गगन भेदी नारे गूंजते रहे। हजारों की संख्या में राष्ट्रभक्तों की उपस्थिति में तिरंगा यात्रा कमला बाजार चौक पहुंची तो लोगों ने फूलों की वर्षा की। इस मौके पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता, प्रबुद्ध जन, व्यापारी, भूतपूर्व सैनिक, एनसीसी कैडेट, विभिन्न कॉलेज के छात्र, भाजपा के जन-प्रतिनिधि व कार्यकर्ता शामिल हुए,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह गुरुजी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सेना के वीर जवानों ने साहस, समर्पण और पराक्रम से देश की सुरक्षा की। वह हम सभी के लिए प्रेरणा है। इस यात्रा के माध्यम से उनके शौर्य को नमन करते हुए, हमने यह संकल्प लिया कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए हम सदैव तैयार रहेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में सहभागिता कर गर्व की अनुभूति हुई। यह तिरंगा यात्रा आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति और ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता को समर्पित थी। जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक और दृढ़ नेतृत्व का प्रत्यक्ष प्रमाण है। तिरंगा यात्रा को अभिमान और सम्मान का प्रतीक बताया ,कार्यक्रम को सांसद धर्मपत्नी लक्ष्मी प्रधान वाल्मीकि,सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, सहित जनपद के कई जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। --- यह रहे उपस्थित कार्यक्रम में भारत शौर्य यात्रा संयोजक हरीश सेंगर, रामेश्वर उपाध्याय,पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, सचेंद्र कुशवाहा ,हर्ष कांत कुशवाहा, चेयरमैन श्वेता दिवाकर, पूनम पांडे, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, रुपेश उपाध्याय, हरिशंकर राणा, हरीश सेंगर , सुनील गौतम, मथुरा प्रसाद गौतम, चौधरी भोला सिंह रावत,मीरा माहेश्वरी, आचार्य महेंद्र सिंह, सतपाल मदनावत, प्रभा सिंह, रामवीर सिंह भैया जी,भूपेंद्र कौशिक ,अखिलेश गुप्ता ,देवेंद्र राघव, रामकुमार माहेश्वरी, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय,योगेंद्र गहलोत, प्रमोद मदनबत, विवेक गुप्ता, अनुज चौधरी, प्रमोद सेंगर ,राजेंद्र चौधरी मोहित बघेल, प्रेम सिंह कुशवाहा,डम्बेश चक, कुमार, योगेश कुमार, प्रदीप शर्मा, आकाश सिंह,मूल चंद, कुशवाह, सूरज शाह,अंशुल शर्मा, अरुण चौधरी, जितेंद्र राजपूत, सुनील कुमार, गजेंद्र सिंह,भीकम सिंह चौहान, भोला चौधरी,सुनीता वर्मा, अनुराग अग्निहोत्री
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।