Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़हरदोईFlooding Crisis Ganga Ramganga and Gambhiri Rivers Cause Evacuations in 50 Villages

बाढ़ का पानी 50 गांवों में भरा

गंगा, रामगंगा और गंभीरी नदियों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। 50 गांवों में बाढ़ का पानी भरने लगा है। संपर्क मार्गों पर पानी बहने से ग्रामीण मवेशियों के साथ सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोईWed, 18 Sep 2024 07:10 PM
share Share

क्षेत्र की गंगा व रामगंगा व गंभीरी नदियों में बाढ़ के हालात बन गए है। तटवर्ती इलाके के करीब 50 गांवों में बाढ़ का पानी भरने लगा है। गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने से कई संपर्क मार्गों के ऊपर से पानी बहने लगा है। दहेलिया से शहाबुद्दीनपुर संपर्क मार्ग पर 2 फीट से ज्यादा पानी बह रहा है। छंगापुरबा, बरगदपुरबा, जीवनपुरवा, जवाहरपुरवा, किशनपुरा, जसापुरवा समेत दो दर्जन से अधिक गांव में बाढ़ का पानी भरने लगा है। ग्रामीण मवेशियों समेत सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने लगे हैं। भदार श्रीमऊ रोड पर गंभीरी नदी के जलस्तर बढ़ने से सड़क के ऊपर पानी बह रहा है। गम्भीरी नदी में जलस्तर बढ़ जाने के कारण टिलिया घाटवासा गांव का पशु आश्रय स्थल डूब गया है। जिसके करीब एक सैकड़ा से अधिक मवेशियों को निकाल कर सुरक्षित जुगापुरवा गांव स्थित पशु आश्रय स्थल में शिफ्ट कर दिया गया है। जूनियर हाईस्कूल दहेलिया के विद्यालय परिसर में पानी भर जाने से बाल बाउंड्री गिर गई है। तथा आरआरसी सेंटर के अंदर करीब 2 फीट पानी भर गया है। नदियों के रौद्र रूप से बाढ़ ने विकराल रूप धारण कर लिया है। क्षेत्र के हजारों हेक्टेयर फसलें जलमग्न हो गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें