Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़गोरखपुरWhen husband character was questioned wife cut his private part with blade gorakhpur

चरित्र पर उठाया सवाल तो बौखला गई पत्नी, सहेलियों संग मिलकर ब्लेड से काटा पति का प्राइवेट पार्ट

शादी के बाद अक्सर छोटी-छोटी बातों पर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो जाता है। कुछ झगड़े आपसी तालमेल से सुलझा लिए जाते हैं लेकिन कुछ मामलों में केस बिगड़ जाता है। नतीजा मारपीट और पुलिस थाने तक पहुंच जाता है।

Dinesh Rathour हिन्दुस्तान, भर्रोह (गोरखपुर)Fri, 16 Aug 2024 02:22 PM
share Share

शादी के बाद अक्सर छोटी-छोटी बातों पर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो जाता है। कुछ झगड़े आपसी तालमेल से सुलझा लिए जाते हैं लेकिन कुछ मामलों में केस बिगड़ जाता है। नतीजा मारपीट और पुलिस थाने तक पहुंच जाता है। ऐसा ही एक केस यूपी के गोरखपुर जिले के गोला क्षेत्र से सामने आया है। यहां एक युवक को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करना भारी पड़ गया। पति ने इस मामले में पत्नी पर ताना मारना शुरू किया तो पत्नी बौखला गई और अपनी दो सहेलियों के साथ मिलकर पति का प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काट दिया। किसी तरह से जान बचाकर युवक अस्पताल पहुंचा। युवक ने पत्नी और उसकी सहयोगी दो महिलाओं पर केस दर्ज कराया है।

गोला क्षेत्र में एक युवक को पिछले कुछ दिनों से अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह हो गया था। आए दिन इसे लेकर वह ताना मारने लगा था। गुरुवार को भी पति-पत्नी के बीच में विवाद हो गया। दोनों के बीच में बहस होने के बाद पति अपने काम पर चला गया और थोड़ी देर बाद घर लौटा। इधर, पत्नी ने अन्य दो महिलाओं से आपबीती बताई और पति पर हमला करने की ठान ली। जैसे ही पति घर में आया, पत्नी हमलावर हो गई।

पत्नी व उसकी दो सहयोगी महिलाओं ने युवक को जमीन पर पटक दिया और फिर पत्नी ने अपने पास रखे ब्लेड से उसके गुप्तांग को काट दिया। गंभीर घाव लगने पर युवक तड़पने लगा और किसी तरह से हाथ-पैर चलाकर खुद को बचाया। युवक भागकर अस्पताल पहुंचा। खुद का उपचार कराने के साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें