Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsBuddha Purnima Celebrations in Gorakhpur on May 12 with Special Rituals
वैशाखी पूर्णिमा और बुद्ध पूर्णिमा आज
Gorakhpur News - गोरखपुर। शहर में वैशाख पूर्णिमा व बुद्ध पूर्णिमा 12 मई को धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। वहीं वैशाख पूर्णिमा होने से व्रत रह
Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरSun, 11 May 2025 09:43 PM

गोरखपुर। शहर में वैशाख पूर्णिमा व बुद्ध पूर्णिमा 12 मई को धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। वहीं, वैशाख पूर्णिमा होने से व्रत रहकर दान-पुण्य का महत्व है लोग इस दिन बरगद के वृक्ष की पूजा-करते हैं। इस दिन औदायिक योग भी बन रहा है। ज्योतिषाचार्य पं. शरद चंद मिश्र ने बताया कि इस दिन महिलाएं बरगद की पूजा-अर्चना कर शाम को चंद्रमा की पूजा-अर्चना कर पिता-पुत्र के दीर्घायु की कामना करती हैं। इस दिन भगवान विष्णु के सहत्रनामपाठ करना चाहिए। भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त होने के कारण इसे ज्ञान पूर्णिमा भी कहा जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।