Samajwadi Party Plans Historic PDA Panchayat Strategy Under Irfan s Leadership पीडीए पंचायत को ऐतिहासिक बनाने की बनी रणनीति, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsSamajwadi Party Plans Historic PDA Panchayat Strategy Under Irfan s Leadership

पीडीए पंचायत को ऐतिहासिक बनाने की बनी रणनीति

Mau News - मऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हाजी इरफान की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस बैठक में बूथ स्तर पर पीडीए पंचायत को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति बनाई गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊThu, 15 May 2025 02:41 PM
share Share
Follow Us on
पीडीए पंचायत को ऐतिहासिक बनाने की बनी रणनीति

मऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हाजी इरफान की अध्यक्षता में गुरुवार को कैम्प कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें बूथ स्तर पर चल रहे पीडीए पंचायत को ऐतिहासिक बनाने को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए हाजी इरफान ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में बूथ स्तर पर पीडीए पंचायत का आयोजन 27 जनवरी से ही चल रहा है। पीडीए पंचायत का आयोजन अनवरत वर्ष 2027 तक सपा की सरकार बनाने तक चलता रहेगा। लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव तथा वैश्य समाज के प्रमुख अभिषेक मद्धेशिया ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान सिर्फ सपा ही कर सकती है।

बताया कि पीडीए का मूल उद्देश्य सामाजिक न्याय के राज की स्थापना करना है। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष रामप्रकाश यादव बबलू, शम्भू सोनकर, अशोक पाल, उमेश यादव, रामविलास यादव, नसीम आदि आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।