Woman Files Police Complaint Against Youth for Abducting Daughter in Motiganj लड़की को भागने के आरोप में युवक पर मुकदमा, Gonda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsWoman Files Police Complaint Against Youth for Abducting Daughter in Motiganj

लड़की को भागने के आरोप में युवक पर मुकदमा

Gonda News - मोतीगंज क्षेत्र में एक महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर युवक पर आरोप लगाया है कि उसने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा लिया। महिला ने बताया कि उसकी बेटी मंगलवार की रात घर में सोई थी, लेकिन सुबह गायब...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाThu, 16 Jan 2025 07:23 PM
share Share
Follow Us on
लड़की को भागने के आरोप में युवक पर मुकदमा

मोतीगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को एक प्रार्थना पत्र देकर एक युवक पर लड़की को बहला-फुसलाकर भाग ले जाने पर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित महिला ने पुलिस से दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि बीते मंगलवार की रात उसकी लड़की घर में सो रही थी। वह सुबह घर में नहीं दिखाई दी, काफी खोजबीन करने पर उसका पता नहीं चला। घर में देखा तो जेवर लेकर कहीं चली गई है। पीड़ित महिला ने मनकापुर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी युवक दद्दन पुत्र गौरी के ऊपर लड़की को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। बताया कि करीब दस दिन पहले युवक मेरे घर भी आया था। थानाध्यक्ष अनीता यादव ने बताया कि आरोपी युवक दद्दन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। लड़की की तलाश शुरु कर दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।