Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsScience Exhibition Held at RDS Public School Students Awarded for Excellence
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाया हुनर
Gonda News - आरडीएस पब्लिक स्कूल शुक्ला नगर भरपुरवा में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विक्की मिश्रा और अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा किया गया। छात्रों ने कम संसाधनों में...
Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाWed, 23 April 2025 09:41 PM

छपिया। आरडीएस पब्लिक स्कूल शुक्ला नगर भरपुरवा में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विक्की मिश्रा,विशिष्ट अतिथि विष्णु विवेक शुक्ला और विद्यालय के संचालक अनंत प्रकाश नारायण शुक्ला ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने कम संसाधन में विज्ञान से संबंधित विभिन्न माडल प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रभाकर शुक्ला, अनिल शुक्ल, सुशील शुक्ला रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।