Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़गोंडाPolice Files Case Against Two Accused for Damaging Farmer s Crop in Tarabganj

फसल नुकसान पर दो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

तरबगंज में एक किसान की फसल को नुकसान पहुंचाने पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित किसान ने आरोप लगाया कि विशुनपुर गोनहना में उसकी तिल की फसल को विपक्षीगण ने नुकसान पहुंचाया और...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाSun, 1 Sep 2024 12:11 PM
share Share

तरबगंज। खाते की भूमि में फसल का नुकसान करने पर किसान की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने हनोमान पुत्र वंशीधर निवासी पिपरी रोहुआ ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि विशुनपुर गोनहना में उसने अपने खाते की भूमि में तिल बो रखा था। विपक्षीगण लाल उर्फ राघवेन्द्र व शुभम निवासीगण विशुनपुर गोनहना ने तिल की फसल का नुकसान कर दिया। पीड़ित के लड़के श्रीनिवास ने मना किया तो विपक्षीगण ने अपशब्द कहते हुए व जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि पीड़ित किसान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें