Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़गाजीपुरIndia Wins 2024 Asian Champions Trophy Defeats China 1-0

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत पर मना जश्न

भारत ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का फाइनल मैच चीन को 1-0 से हराकर जीता। करमपुर गांव के राजकुमार पाल और उत्तम सिंह ने भारतीय टीम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस जीत ने करमपुर में खुशी का माहौल बना...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरTue, 17 Sep 2024 08:14 PM
share Share

खानपुर। एशियाई चैंपियंस ट्राफी 2024 प्रतियोगिता के मंगलवार को हुए फाइनल मैच में भारत ने चीन को 1-0 के अंतर से पराजित कर खिताबी ट्राफी हासिल कर ली। विजेता टीम में जिले के करमपुर गांव के राजकुमार पाल और उत्तम सिंह दो होनहार खिलाड़ी भी शामिल रहे। इसलिए चीन पर भारतीय टीम की हुई इस जीत ने करमपुर को खुशियों से भर दिया। लोग एक दूसरे के गले मिले, मिठाईयां खिलाईं और बधाइयां दीं। वैसे तो चीन में चल रही एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर भारत की नजर पहले से थी। लेकिन लोगों को खुशी तब हुई जब भारतीय टीम ने चीन जैसी शक्तिशाली टीम को पहले ही मैच में 3-0 से हरा दिया। उसके बाद टूर्नामेंट के दूसरे लीग मैच में भारत ने जापान को 5-1 के अंतर से हराया। तीसरी जीत में मलेशिया को 8-1 के बड़े अंतर से हराया। इस जीत में करमपुर के राजकुमार पाल के हैट्रिक और उत्तम सिंह के गोल उल्लेखनीय रहे। चौथे मैच में भारतीय टीम ने कोरिया को 4-1 से और अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तानी टीम को पांचवें मैच में 2-1 से हराया। भारतीय जीत का रथ सेमीफाइनल में कोरिया को हराकर भी नहीं रूका। अंत में मंगलवार को हुए फाइनल मैच में चीन को हराकर भारतीय दुलरूओं ने जीत की खिताबी ट्राफी देश की झोली में डाल दिया।

भारत ने पांच बार जीता यह खिताब

खानपुर। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत वर्ष 2011 में हुई थी। जहां फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराया था। फिर 2016 में भारत ने पाकिस्तान को दुबारा शिकस्त दी। तीसरी बार 2018 में भारत-पाक को ट्राफी का संयुक्त विजेता घोषित किया गया। जबकि 2023 में मलेशिया को 4-3 से हराकर भारत ने चौथी बार खिताब जीता। चीन को हराकर भारत ने यह खिताब पांचवीं बार जीता है।

धरती के कोने-कोने में फहरा रहे करमपुर का परचम

खानपुर। चीन में आयोजित एशियाई हाकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम को विजय दिलाकर करमपुर के दो सपूतों राजकुमार पाल और उत्तम सिंह ने अपने गांव करमपुर का झंडा बुलंद कर दिया है। वहीं इसके पूर्व ललित कुमार और राजकुमार पाल पेरिस 2024 के ओलंपियन रह चुके हैं। चीन पर भारत की जीत होते ही करमपुर गांव में खुशी की लहर फैल गई। लोग खुशी से झूम उठे। वही इस मौक़े पर हॉकी खिलाड़ी के परिवार उत्तम सिंह के पिता कृष्णकांत सिंह, माता साधना सिंह, भाई दीपक सिंह, ध्रुव सिंह, शिवानी सिंह, राजकुमार की मां मनराजी देवी, नीलम पाल, जोखन पाल, राजू पाल, राधेमोहन सिंह अनिकेत सिंह, आशुतोष सिंह शालू, मनोज सिंह, सुजीत तिवारी, पूजा सिंह, इंद्रदेव राजभर मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें