Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़गाजीपुरFarmers Meeting in Uttar Pradesh Advocates Pension and Anti-Corruption Measures

किसानों के संघर्ष के मजबूर हुई थी सरकार: राजेंद्र

मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश किसान सभा मरदह ब्लॉक कमेटी की ओर से

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरMon, 16 Sep 2024 04:05 PM
share Share

मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश किसान सभा मरदह ब्लॉक कमेटी की ओर से रानीपुर में कमेटी की बैठक का आयोजन किसान नेता शशिकांत सिंह अध्यक्षता किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने कहा कि देश के अंदर 380 दिन दिल्ली की सरहदों पर लगभग 400 किसान संगठनों ने धरना के माध्यम से पिछली सरकार मजबूर कर दिया। सरकार को मजबूर होकर कि तीन कृषि बिल वापस लेना पड़ा।

किसान की आवाज देश की सबसे बड़े पंचायत लोकसभा और राज्यसभा में हो रही है, लेकिन गांव में किसान सरकारी कर्मचारियों के द्वारा बड़े पैमाने पर लुटे जा रहे है। बिना पैसे का कोई काम नहीं हो रहा है। ऐसी स्थिति में किसान संगठन से जुड़िए और भ्रष्टाचार के सवाल पर लड़ने का काम करिए। जिसमें किसान सभा के सभी नेता आपके साथ कंधे से कंधे मिलाकर संघर्ष करेंगे। किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव जनार्दन राम ने कहा कि किसान सभा स्वामी सहजानंद सरस्वती के बताए हुए रास्ते पर चलने का काम कर रही है। एक सितंबर को देश के अंदर मांग दिवस के रूप में किसान सभा मांग करती है। कि हर स्त्री, पुरुष जिसके 60 वर्ष उम्र हो गई है। उसको 10 हजार पेंशन सरकार की गारंटी होनी चाहिए। बैठक में मुख्य रूप से किसान सभा के जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा, राजदेव यादव,भूरा यादव,राम बच्चन ,नेपाल यादव ,राजीव कुमार सिंह ,दिना सिंह ,चतुरी मास्टर, सुरेश राय,अंगद यादव, पंकज यादव, कैलाश यादव ,देवनाथ यादव ने अपना विचार व्यक्त किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें