पम्मी गुप्ता अध्यक्ष, सुनीता दुबे मंत्री निर्वाचित
Gangapar News - घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई चाका का निर्विरोध निर्वाचन जिला
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई चाका का निर्विरोध निर्वाचन जिला कार्यालय सिविल लाइंस में जिला अध्यक्ष शंकर चंद्र व जिला मंत्री आरती जायसवाल के दिशा निर्देशन में रविवार को संपन्न हुआ। जिसमें पम्मी गुप्ता अध्यक्ष, सुनीता दुबे मंत्री, अनुजा सिंह कोषाध्यक्ष, ममता यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कृष्णा गुप्ता संयुक्त मंत्री निर्वाचित की गई। जिला मंत्री आरती जायसवाल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर उन्हें बधाई दी। जिला अध्यक्ष शंकर चंद्र ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय के निर्देशानुसार ब्लाक इकाईयों का गठन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकास खंड चाका में भी प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाक इकाई का गठन किया गया है।
उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनसे शिक्षक हितों के लिए हमेशा समर्पित रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अब्दुल कुद्दूस खान, जिला कोषाध्यक्ष विजय लक्ष्मी, जिला संगठन मंत्री मनोज कुमार पांडेय, सुनील गुप्ता, चंदन यादव, मनोज शुक्ला, प्रमोद कुमार मिश्र, गीरीश चंद्र सिंह, जितेन्द्र मिश्र, सतीश कुशवाहा, लक्ष्मी नारायण पाण्डेय, संतोष विश्वकर्मा, अपर्णा योगेश्वर, रेखा देवी आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।